मोदी जी का डीएनए देश तोड़नेवाला : राहुल

Published at :29 Oct 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी जी का डीएनए देश तोड़नेवाला : राहुल

मोदी जी का डीएनए देश तोड़नेवाला : राहुलकिशनगंज व कटिहार में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्षबिहार में भाजपा की हार तय- पीएम मोदी पर जम कर बरसे, कहा उनका रिमोट कंट्रोल आरएसएस के हाथ में- महागंठबंधन को जितायेंगे तो होगा विकास – मोदी जी महागंठबंधन के नेताओं को गालियां दे रहे, गालियां वही लोग देते […]

विज्ञापन

मोदी जी का डीएनए देश तोड़नेवाला : राहुलकिशनगंज व कटिहार में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्षबिहार में भाजपा की हार तय- पीएम मोदी पर जम कर बरसे, कहा उनका रिमोट कंट्रोल आरएसएस के हाथ में- महागंठबंधन को जितायेंगे तो होगा विकास – मोदी जी महागंठबंधन के नेताओं को गालियां दे रहे, गालियां वही लोग देते हैं, जो मैदान से भागते हैं- कांग्रेस ने मनरेगा, सूचना का अधिकार और भोजन का अधिकार लोगों को दिया- मोदी के शासन काल में तो लोगों को दाल रोटी भी नहीं मिल पा रहीप्रभात खबर टोली, किशनगंज/आजमनगर(कटिहार)कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह तय हो गया है बिहार में भाजपा की हार होनेवाली है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी चुनाव की बौखलाहट में कभी कुछ कहते हैं तो कभी कुछ. अब तो वे महागंठबंधन के नेताओं को गालियां भी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी को लोगों को जोड़ने के बारे में कोई समझ नहीं है. मोदी जी का डीएनए समाज को तोड़ने वाला है. वे गुरुवार को कटिहार के आजमनगर प्रखंड के सालमारी स्थित ढोलमारा मैदान में व किशनगंज में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे. कांग्रेस की भाजपा-आरएसएस से लड़ाई पुरानीउन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई भाजपा-आरएसएस से पुरानी व गहरी है. मोदी का रिमोट कंट्रोल आरएसएस के पास है. आरएसएस ने उन्हें सच्चाई नहीं सिखायी है. उन्होंने कालाधन पर बोलते हुए कहा कि वायदा किया गया था कि सभी भारतीयों के बैंक एकाउंट में 15 लाख रुपये आयेगा. लेकिन 15 महीने के बाद किसी के खाते में 15 रुपये भी नहीं आये. सूट पहननेवाले ही खा सकते हैं दालउन्होंने महंगाई के मुद्दे पर चोट करते हुए कहा कि गांव-घरों में लोग बोला करते हैं ‘दाल रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ, लेकिन मोदी राज में दाल इस कदर महंगी हो गयी कि अब जो सूट में रहते हैं वही खा सकते हैं. मोदी जी का युवाओं को रोजगार देने का वायदा भी फ्लॉप शो रहा. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सीधा सवाल किया कि किसी को नौकरी मिली क्या? कांग्रेस ने मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाने का अधिकार दिया. मोदी सरकार गरीबों व आदिवासियों की जमीन छीन कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देना चाहती है. कांग्रेस और नीतीश को आता है विकास करनाउन्होंने कहा कि कांग्रेस और नीतीश को विकास करना आता है. हम जानते हैं गरीब का भला कैसे हो सकता है? उन्होंने सभा में घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर बिहार के हर जिले में एक यूनिवर्सिटी की स्थापना की जायेगी. भाईचारा और प्यार की सरकार होगी. बिहार में मोदी के झूठे वायदे अब काम नहीं करेंगे. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री का काम झूठे वायदे करना नहीं होता है बल्कि देश का विकास करना होता है. मोदी जी को देश जोड़ना नहीं आताकांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को जोड़ कर ही देश में प्रगति आयेगी. जब सड़क बनती है, तब उसमें मजदूरों की भूमिका होती है. उसमें कोई जाति और धर्म की बात नहीं होती. जब भवन बनता है, उसमें मजदूरों का खून पसीना लगता है. भवन में प्रवेश करने के समय हम यह नहीं पूछते हैं कि यह हिंदू ने बनाया है या मुसलमान ने बनाया है. देश में यहां तक जो उन्नति हुई है. उसमें सभी जाति-धर्म-संप्रदाय के लोगों का योगदान है. महिला-पुरुष का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने कहा कि मोदी जी को लोगों को जोड़ने के बारे में कोई समझ नहीं है. मोदी जी का डीएनए समाज को तोड़नेवाला है. केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथहरियाणा के फरीदाबाद में जब दो दलित बच्चे को जला कर मार दिया गया था, तब मोदी सरकार के मंत्री कहते हैं कि अगर कुत्ता मरता है तो उस पर सरकार का क्या काम है. मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अपने साठ-सत्तर साल के कार्यकाल में देश को आगे बढ़ाया है. पिछले साठ सालों के बारे में मोदी जी कहते हैं कुछ नहीं हुआ. आजमनगर में ट्रेनें चल रही हैं. स्कूल, कॉलेज खुल गये हैं. सड़क बन गयी है. मोदी जी ने छह महीने में ये सब कुछ कर दिया है क्या. यह सब कुछ लोगों के खून-पसीने से हुआ है. साठ साल के मेहनत का फल है. मोदी जी ने सूट-बूट पहनना छोड़ दियाउन्होंने आरएसएस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि अंग्रेजों के साथ जब लड़ाई चल रही थी, तब यही आरएसएस व मोदी के लोग माफी मांग रहे थे. जब 60 साल में हिंदुस्तान का प्रगति हुआ है, तब मोदी जी विदेश जाकर कहते हैं कि भारत आओ और यहां फैक्टरी लगाओ. राहुल ने कहा कि जब मैंने मोदी जी के 16 लाख के सूट-बूट पर सवाल खड़ा किया, तब उन्होंने सूट-बूट पहनना छोड़ दिया है. अब मोदी जी अलग-अलग कपड़े पहनते हैं. कभी मोदी जी ने देश के किसान मजदूर के साथ फोटो नहीं खिंचवाया. पहले तांत्रिक, अब कह रहे थ्री इडियटकांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी बिहार में 17 सभा कर चुके हैं. लेकिन उनकी बिहार में दाल नहीं गल रही है. उन्होंने अब बिहार के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया है. कभी वह बिहार के लोगों को तांत्रिक व बेवकूफ कहते हैं. अब थ्री इडियट कहने लगे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने ऐसा काम किया है. फिर से सरकार बनी तो कांग्रेस मजबूती के साथ महागंठबंधन को बिहार के विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनने पर बिहार के हर जिले में विश्वविद्यालय खुलेंगे. हर किसान के खेतों में पानी पहुंचेगा. हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगा. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सहित महागंठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की. इस मौके पर लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, बिहार प्रभारी सीपी जोशी, सदानंद सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, किशनगंज जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन