उलटा नाम जपते-जपते डाकू से बन गए महात्मा

Published at :29 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
उलटा नाम जपते-जपते डाकू से बन गए महात्मा

उलटा नाम जपते-जपते डाकू से बन गए महात्मा अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने मनायी वाल्मीकि की जयंतीसहरसा मुख्यालय. अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई ने विद्यापति नगर स्थित परिषद कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनायी. संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ जीपी शर्मा की अध्यक्षता में हुए जयंती समारोह का उद्घाटन साहित्यकारों ने वाल्मीकि […]

विज्ञापन

उलटा नाम जपते-जपते डाकू से बन गए महात्मा अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने मनायी वाल्मीकि की जयंतीसहरसा मुख्यालय. अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई ने विद्यापति नगर स्थित परिषद कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनायी. संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ जीपी शर्मा की अध्यक्षता में हुए जयंती समारोह का उद्घाटन साहित्यकारों ने वाल्मीकि की तसवीर के समक्ष दीप जला व माल्यार्पण कर किया. परिषद के संयुक्त महासचिव श्यामानंद लाल दास ने कहा कि राम नाम का उलटा जाप करते-करते डाकू रत्नाकर महर्षि वाल्मीकि बन गए. राम नाम के इतने बड़े सेवक बन गए कि हिंदुओं का महान ग्रंथ रामायण लिख डाला. समाज कोे उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए. डॉ केसी ओझा ने कहा कि वाल्मीकि के मुंह से निकला प्रथम काव्य श्लोक बना और साहित्यकारों को काव्य रचना की प्रेरणा मिली. जयंती समारोह में सतीश कुमार दास, ओम प्रकाश मुन्ना, डॉ मुरारी सिंह, चंद्रशेखर पोद्दार, कृष्ण कुमार कांति सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे. छठ आ रहा नजदीक, पोखरों की नहीं हो रही सफाईकई तालाबों में सीढ़ियों की भी करनी होगी मरम्मतसहरसा शहर. 14 नवंबर से आस्था का चार दिवसीय महापर्व शुरू हो रहा है. त्योहार ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है. वहीं पोखरों में भरे कचरे को देख श्रद्धालुओं का दिल बैठता जा रहा है. प्रशासनिक अमला विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है. इधर नगर परिषद पोखरों को देखने की जहमत नहीं उठा रहा है. शहर के लगभग सभी पोखरों में कचरों की भरमार है. इन पोखरों का उद्धार छठ पर्व के मौके पर ही होता रहा है. लेकिन इस वर्ष अब तक पोखरों की सफाई, रोशनी आदि के लिए कोई कार्य प्रारंभ तक नहीं किये गये हैं. श्रद्धालुओं में अभी से ही बेचैनी देखी जा रही है. शहर के बस्ती पोखर, शंकर चौक पोखर, मसोमात पोखर, सराही पोखर, नया बाजार पोखर, सुपर मार्केट पोखर, मत्स्यपालन पोखर, सतपोखरा, मत्स्यगंधा झील आदि पोखरों में कचरों की भरमार है. इन सभी पोखरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठ मनाने के लिए पहुंचते हैं. अगर समय रहते इन छठ घाटों की सफाई शुरू नहीं की गयी तो व्रतियों को इस बार गंदगी में ही छठ मनाने को मजबूर होना पड़ेगा. पूर्व में छठ घाटों की सफाई नगर परिषद दुर्गा पूजा प्रारंभ होने के साथ ही शुरू कर देती थी. लेकिन इस बार दीपावली तक काफी नजदीक आ चुकी है तथा छठ घाट पूर्व की तरह ही कचरे से भरे पड़े हैं. चुनावी शोर के बीच छठ घाटों के तरफ से नगर परिषद की उदासीनता से श्रद्धालु मायूस नजर आ रहे हैं. फोटो-घाट 18- कचरों से भरा है न्यू कॉलोनी स्थित पोखरभाजपा के पक्ष में प्रचार को आयेंगे गिरीश सिंघी सहरसा नगर. शनिवार को शंकर चौक स्थित विवाह भवन के सभागार में वैश्य समाज एवं शहर के प्रमुख व्यवसायियों की बैठक आयोजित होगी. जिसमें मुख्य रूप से वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद गिरीश संघी एवं प्रदेश महामंत्री दीपक अग्रवाल व अन्य नेता के कार्यक्रम की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया. भाजपा व्यवसाय मोरचा के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने बताया कि पूर्व सांसद सिंघी भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे. पीएम की सभा को बनाएंगे ऐतिहासिकसहरसा मुख्यालय. एक नवंबर को मधेपुरा स्थित बीएनएमयू के नये परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए कला एवं संस्कृति मंच की बैठक जिलाध्यक्ष वंदन वर्मा के आवास पर हुई. मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री शंभुनाथ झा ने कहा कि पीएम की रैली ऐतिहासिक व अभूतपूर्व होगी. रैली में जिले से भी हजारों लोग भाग लेंगे. मधेपुरा की रैली से सहरसा एवं सुपौल में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी. बैठक में साकेत कुमार, विमल कुमार झा, मदन यादव, कुंदन वर्मा, मुकेश राजा, उदय पासवान व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन