छह दिनों से लापता नाबालिग लड़की का नहीं मिला सुराग

सहरसा : सिटी सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ से लापता नाबालिग लड़की का छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नही मिला है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में लड़की की मां मुन्नी देवी ने कहा कि मेरी पुत्री की उम्र 14 वर्ष है. बीते 24 अक्तूबर की दोपहर से लापता है. […]
सहरसा : सिटी सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ से लापता नाबालिग लड़की का छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नही मिला है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में लड़की की मां मुन्नी देवी ने कहा कि मेरी पुत्री की उम्र 14 वर्ष है. बीते 24 अक्तूबर की दोपहर से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नही चला. 26 अक्तूबर को मुहल्ला के ही श्याम बहादुर,
जो डीबी रोड स्थित उत्सव रेडिमेड में काम करता है, ने पूछा कि आपकी लड़की मिली कि नहीं. खोजबीन के दौरान जब उसके दुकान पर पहुंची, तो दुकान मालिक ने भी कहा कि शनिवार को आपकी बेटी मेरे घर गांधी पथ आयी थी. लेकिन कहां गयी, नहीं जानता हूं. खोजबीन के दौरान ही मेरे मोबाइल पर 8541061088 से फोन आया और मेरे पुत्री के बैग से भी एक मोबाइल नंबर 9534362161 मिला.
मुझे शक है कि श्याम की सांठगांठ कहीं दूसरी जगह से है, जिसका यह मोबाइल नंबर है. मोबाइल नंबर 9534362161 पर बात करने पर बताया कि वह बटराहा वार्ड नंबर 25 से बोल रही है. लेकिन मुझे शक है कि वह भी कहीं दूसरे जगह की है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी श्याम बहादुर को हिरासत में ले लिया. ….मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. घटना में शामिल अन्य की भी तलाश की जा रही है. संजय सिंह, थानाध्यक्ष, सदर थाना, सहरसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










