103 सेक्टर व पुलिस पदाधिकारी नियुक्त

103 सेक्टर व पुलिस पदाधिकारी नियुक्तनिष्पक्ष मतदान के लिए डीएम ने पढ़ाया कर्तव्यों का पाठ चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक मतदान के दिन को लेकर बनायी गयी रणनीतिप्रतिनिधि, सहरसा सदर आखिरी चरण में पांच नवम्बर को जिले के सहरसा, महिषी, सिमरी बख्तियारपुर व सोनवर्षाराज विधानसभा क्षेत्र में होने वाले […]
103 सेक्टर व पुलिस पदाधिकारी नियुक्तनिष्पक्ष मतदान के लिए डीएम ने पढ़ाया कर्तव्यों का पाठ चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक मतदान के दिन को लेकर बनायी गयी रणनीतिप्रतिनिधि, सहरसा सदर आखिरी चरण में पांच नवम्बर को जिले के सहरसा, महिषी, सिमरी बख्तियारपुर व सोनवर्षाराज विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान की तैयारी को लेकर सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम विनोद सिंह गुंजियाल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित 103 सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष मतदान को संपन्न कराने के लिए, सबों को कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया. डीएम ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान को संपन्न कराने के लिए अपनी-अपनी भूमिका को निर्वहन करने का निर्देश दिया. सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान दल को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के बाद मतदान के दिन हर तरह की गतिविधि पर सख्ती से नजर बनाये रखने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि इवीएम संबंधित कोई भी तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित कर अतिरिक्त इवीएम उपलब्ध कर मतदान प्रक्रिया को जारी रखने का काम करेंगे. हर दो-दो घंटे पर मत प्रतिशत सहित मतदान केंद्र की गतिविधियों की जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि मतदान केद्रोंं पर मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए. शांति व्यवस्था भंग करने वाले के विरुद्ध होगी कार्रवाई बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर कड़े निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदान में शांति भंग करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्ती से पुलिस पदाधिकारियों को निबटने का निर्देश दिया. सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान लेकर शांति व विधि व्यवस्था को बनाये रखने का निर्देश दिया. अतिसंवेदनशील व तटबंध क्षेत्रों के अंदर वाले मतदान केंद्रों पर विशेष चौकस नजर रखने का निर्देश दिया. ताकि अपराधी व वांछित किस्म के लोगों पर नजर रखी जा सके. बैठक में महिषी विस एआरओ सह एडीएम माधव कृष्ण, सहरसा विस क्षेत्र के एआरओ सह सदर एसडीओ जहांगीर आलम, सोनवर्षा के आरओ सह डीसीएलआर राजीव कुमार, सिमरी बख्तियारपुर विस क्षेत्र आरओ सह एसडीओ सुमन कुमार साह सहित सभी थानाध्यक्ष, सेक्टर पदाधिकारी आदि मौजूद थे. फोटो-डीएम 15 व 16- सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते डीएम विनोद कुमार गुंजियाल व मौजूद अधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










