न नशे से न नोट से, कस्मित बदलेगी वोट से

Published at :29 Oct 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
न नशे से न नोट से, कस्मित बदलेगी वोट से

न नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से डीडीसी ने नुक्कड़ नाट्य टोली को झंडी दिखा किया रवाना सहरसा सदर. पांच नवंबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए गुरुवार को स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी दारोगा प्रसाद यादव ने मतदाता […]

विज्ञापन

न नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से डीडीसी ने नुक्कड़ नाट्य टोली को झंडी दिखा किया रवाना सहरसा सदर. पांच नवंबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए गुरुवार को स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी दारोगा प्रसाद यादव ने मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाट्य टोली को विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया. गुरुवार से एक नवम्बर तक जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग नुक्कड़ नाट्य टोली कम प्रतिशत वाले मतदान क्षेत्रों में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं में एक वोट के महत्व को लेकर जागरूक करेंगे. नाट्य टीम को रवाना करने के बाद डीडीसी श्री यादव ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए सभी मतदाताओं का एक वोट को काफी महत्वपूर्ण समझा जाता है. उन्होंने मतदाताओं से न नशे से न नोट के बहकावे से दूर स्वतंत्र रूप से अपनी किस्मत के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया. इस मौके पर स्वीप कोषांग प्रभारी चंद्रप्रकाश ने आम मतदाताओं से पांच नवम्बर को पहले मतदान फिर कोई काम करने का संदेश देते मतदाताओं को कहा कि जब गर्व से करेंगे मतदान तभी होगा क्षेत्र का कल्याण. सोनवर्षा व सिमरी बख्तियारपुर विस क्षेत्र के लिए जिला लोक शिक्षा समिति तथा सहरसा व महिषी विस क्षेत्र के लिए स्थानीय पंचकोसी सांस्कृतिक मंच के रंगकर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर डीपीआरओ बिन्दुसार मंडल, स्वीप कोषांग कर्मी ज्योति शंकर सिंह, राजीव रंजन, इरशाद आलम, नरेश महतो आदि मौजूद थे. फोटो-नाटक 11- नाट्य टोली को क्षेत्रों में रवाना करते डीडीसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन