प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशक्षिण

Published at :28 Oct 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशक्षिण

प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण पीठसीन की अनुपस्थिति में फर्स्ट पोलिंग ऑफिसर संभालेंगे चुनाव कार्यसहरसा सदर. पांच नवंबर को आखिरी दौर के होने वाले मतदान को लेकर चुनाव कर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्य बुधवार को भी जिला स्कूल व गर्ल्स स्कूल के केंद्रों पर जारी रहा. दूसरे दिन के प्रशिक्षण में […]

विज्ञापन

प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण पीठसीन की अनुपस्थिति में फर्स्ट पोलिंग ऑफिसर संभालेंगे चुनाव कार्यसहरसा सदर. पांच नवंबर को आखिरी दौर के होने वाले मतदान को लेकर चुनाव कर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्य बुधवार को भी जिला स्कूल व गर्ल्स स्कूल के केंद्रों पर जारी रहा. दूसरे दिन के प्रशिक्षण में प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. विधानसभा वार आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिला स्कूल केंद्र पर प्रथम पाली के प्रशिक्षण में 74-सोनवर्षा विस क्षेत्र के प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. वहीं द्वितीय पाली में जिला स्कूल में ही 75-सहरसा विस क्षेत्र के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया. जबकि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परिसर में प्रथम पाली में 76-सिमरी बख्तियारपुर विस क्षेत्र व द्वितीय पाली में 77-महिषी विस क्षेत्र के फर्स्ट पोलिंग ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण को लेकर दोनों ही केंद्रों पर चुनाव कर्मियों की गहमागहमी पूरे दिन बनी रही. जिला स्कूल केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षण कार्य का जायजा लेने सहरसा विस क्षेत्र के आरओ सह सदर एसडीओ मो जहांगीर आलम व सोनवर्षा विस क्षेत्र के आरओ सह डीसीएलआर राजीव कुमार ने निरीक्षण किया. वहीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय प्रशिक्षण केंद्र पर महिषी विस क्षेत्र के आरओ सह एडीएम माधव कृष्ण व सिमरी बख्तियारपुर विस क्षेत्र के आरओ सह एसडीओ सुमन साह ने जायजा लिया. इस दौरान सभी आरओ ने मास्टर ट्रेनरों को चुनाव कर्मियों को इवीएम व वीवीपैट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए दक्ष बनाने को कहा. ताकि छोटी-मोटी दिक्कत होने पर उसका समाधान खुद चुनाव कर्मी कर लें. जिससे मतदान की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न नहीं हो सके. प्रशिक्षण कार्य का जायजा लेने के लिए स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी दारोगा प्रसाद यादव ने भी दोनों ही केंद्रों पर पहुंच प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान चुनाव कार्य में लगाये गये कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर भी मतदान की सुविधा बहाल की गयी है. जहां चुनाव कर्मियों ने पोस्ट बैलेट के जरिये अपने-अपने मतों का प्रयोग किया. फोटो-ट्रेनिंग 18- प्रथम मतदान पदाधिकारी को ट्रेनिंग देते मास्टर ट्रेनर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन