भाजपा ही करेगी बिहार का कायाकल्प : नीरज

भाजपा ही करेगी बिहार का कायाकल्प : नीरज झारखंड के सीएम के सामने कांग्रेस के नीरज गुप्ता ने ली भाजपा की सदस्यता दर्जनों समर्थकों के साथ नीरज ने थामा भाजपा का दामनसहरसा सिटीएमएलटी कॉलेज मैदान में बुधवार को आयोजित भाजपा के चुनावी सभा में कांगे्रस के वरिष्ठ नेता व सहरसा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी नीरज […]
भाजपा ही करेगी बिहार का कायाकल्प : नीरज झारखंड के सीएम के सामने कांग्रेस के नीरज गुप्ता ने ली भाजपा की सदस्यता दर्जनों समर्थकों के साथ नीरज ने थामा भाजपा का दामनसहरसा सिटीएमएलटी कॉलेज मैदान में बुधवार को आयोजित भाजपा के चुनावी सभा में कांगे्रस के वरिष्ठ नेता व सहरसा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें माला व पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि श्री गुप्ता के आने से पार्टी और मजबूत हुई है. इनके राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीरज जी का काम करने का फैसला सराहनीय है. भाजपा में शामिल होने से पूर्व डीबी रोड स्थित रेनबो रिसोर्ट से सैकड़ों मोटर साइकिल पर सवार समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में सभा स्थल तक पहुंचे श्री गुप्ता का भाजपा प्रत्याशी डॉ अलोक रंजन सहित अन्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. नीरज समर्थकों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नरेंद्र मोदी, भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाते कॉलेज मैदान पहुंचने पर कार्यक्रम में सरगरमी बढ़ गयी. श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के क्रियाकलाप से घुटन महसूस हो रही थी. भाजपा ही देश के लिये एक मात्र विकल्प है. भारत का गौरवशाली अतीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही वापस लौट सकता है. भाजपा ही राज्य का कायाकल्प कर सकती है. उन्होंने अपने समर्थकों से भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन को समर्थन देने की अपील की. श्री गुप्ता के साथ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता व जिला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष रामसुंदर साहा ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के विकास के लिए नरेंद्र मोदी का नेतृत्व जरूरी है. इसके अलावा वार्ड पार्षद सुबोध साह, कामेश साह,अभिषेक वर्द्वन सहित दर्जनों लोगो ने नरेंद्र मोदी में आस्था व्यक्त करते भाजपा की सदस्यता ली. इस मौके पर विधायक डॉ आलोक रंजन, जिलाध्यक्ष माधव चौधरी, दिवाकर सिंह, राजीव रंजन साह, शक्ति गुप्ता ,मनीष चौधरी, शशांक सुमन, संतोष गुप्ता, बबलू साह सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- नीरज 14 – नीरज गुप्ता का माला पहना कर स्वागत करते झारखंड के सीएम रघुवर दास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










