सावधान! कहीं आप चाट-समोसे के शौकीन तो नहीं

Published at :27 Oct 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
सावधान! कहीं आप चाट-समोसे के  शौकीन तो नहीं

सावधान! कहीं आप चाट-समोसे के शौकीन तो नहीं रसोई घर की स्थिति देख कांप जायेगी रूहहमने की किचेन की पड़ताल, देखा गंदगी का अंबारप्रभात अभियान सहरसा सिटी : सावधान! कहीं आप होटल के चाट व समोसे के शौकीन तो नहीं हैं. यदि शौकीन हैं तो सावधान हो जाईये. आपका पसंदीदा समोसा जिस रसोइ घर में […]

विज्ञापन

सावधान! कहीं आप चाट-समोसे के शौकीन तो नहीं रसोई घर की स्थिति देख कांप जायेगी रूहहमने की किचेन की पड़ताल, देखा गंदगी का अंबारप्रभात अभियान

सहरसा सिटी : सावधान! कहीं आप होटल के चाट व समोसे के शौकीन तो नहीं हैं. यदि शौकीन हैं तो सावधान हो जाईये. आपका पसंदीदा समोसा जिस रसोइ घर में बनता है, उसकी दशा देख आापके होश उड़ जाएंगे. होटल संचालक पैसों के आगे रसोई घर को साफ करना उचित नहीं समझते हैं. रसोइ घर में गंदगियों का अंबार लगा रहता है. उसी बीच में आपका पसंदीदा नाश्ता व चाट तैयार किया जाता है. भले ही यह बात आपको सहज नहीं लगे, लेकिन यह पूरी तरह सत्य है.

मंगलवार को प्रभात खबर की टीम शहर के महावीर चौक पर नाश्ते की दुकान के रसोइ घर में पहुंची. जहां की व्यवस्था देख होश उड़ गये. खुले में रखी थी मिठाईदिन के साढ़े ग्यारह बजे टीम महावीर चौक पहुंची. चौक पर एक दुकान में चाट व समोसे खाने वालों की तादाद काफी थी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान खुलने के बाद और बंद होने तक इसमें इसी तरह भीड़ लगी रहती है. खासकर युवाओं की पसंदीदा दुकान है. लोगो के मुंह से प्रशंसा सुन टीम उस दुकान के बगल में स्थित उसके रसोइ घर की ओर आगे बढी. रसोइ घर पहुंचने के बाद स्थिति सबकुछ बंया कर रही थी. रसोइ घर के बीचोबीच एक रास्ता गुजर रहा था.

रास्ते के दांयी और खुले में मिठाई रखी थी. उस पर मक्खी लग रही थी. वही बांये तरफ एक कोयला वाले चूल्हा पर व एक गैस भट्ठी पर बर्तन चढा था. पूछने पर आलू उबालने की बात कही. इसके बगल में कुछ गैलन में तेल रखा था. जिसका मंुह खुला था. कैमरा की फ्लश चमकने पर रसोइ घर में काम कर रहे कारीगर सकते में आ गया.

खाना के रूप में जहर इस बाबत डॉ विनय कुमार सिंह ने पूछने पर बताया कि लोग अपने स्वाद के लिये बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को चाव के साथ खाते हैं. लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि कुछ दिन के बाद वह स्वाद जहर बनकर कई बीमारी के रूप में तंग करेगा. इस तरह के खाद्य पदार्थ के सेवन से अधिकांश लोग पेट संबंधी, गैस, लीवर व अन्य बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं. खासकर युवाओं की संख्या ज्यादा है. यदि समय रहते लोग बाहरी खान-पान से परहेज नहीं करेंगे तो दुष्परिणाम गलत होगा. फोटो – किचेन 15 व 16 – शहर की अच्छी दुकान कही जाने वाली की रसाई का हाल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन