चोरी के मामले में नाइट गार्ड से मांगा गया स्पष्टीकरण

चोरी के मामले में नाइट गार्ड से मांगा गया स्पष्टीकरण प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित पीजी भौतिकी विज्ञान विभाग में दुर्गा पूजा के दौरान हुई चोरी की घटना को लेकर विवि प्रशासन ने विवि के दोनों नाइट गार्ड से स्पष्टीकरण मांगा है. इस संबंध में प्रभारी कुलसचिव डाॅ बीएन विवेका ने कहा कि […]
चोरी के मामले में नाइट गार्ड से मांगा गया स्पष्टीकरण प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित पीजी भौतिकी विज्ञान विभाग में दुर्गा पूजा के दौरान हुई चोरी की घटना को लेकर विवि प्रशासन ने विवि के दोनों नाइट गार्ड से स्पष्टीकरण मांगा है. इस संबंध में प्रभारी कुलसचिव डाॅ बीएन विवेका ने कहा कि पीजी भौतिकी विभाग के डाा विमल सागर द्वारा दी गयी चोरी की सूचना के आधार पर विवि के दोनों नाइट गार्ड से स्पष्टीकरण मांगा गया हैं. उन्होंने कहा कि सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर चोरी की लिखित सूचना दी गयी हैं. वहीं भौतिकी विज्ञान विभाग के डा विमल सागर ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सदर थाने में लिखित आवेदन दिया हैं. ज्ञात हो कि पिछले दिनों पीजी भौतिकी विज्ञान विभाग में अज्ञात चोरों ने तीन कंप्यूटर सहित लाखों रुपये के उपकरण की चोरी कर ली थी.—- इनसेट —–प्रभारी कुलसचिव ने मांगी रिपोर्ट मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के नये परिसर में हुई वृक्ष कटाई के मामले को विवि प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. इस संबंध में प्रभारी कुलसचिव डाॅ बीएन विवेका ने विवि के परिसंपदा पदाधिकारी डाॅ शैलेंद्र कुमार से अद्यतन रिपोर्ट की मांग की है. इसमें कहा गया कि विवि के नये परिसर में कितने वृक्ष थे और कितने हैं इसकी अद्यतन रिपोर्ट समर्पित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










