इरफान के फन ने खुर्दा मेला को बनाया यागदार

Published at :25 Oct 2015 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
इरफान के फन ने खुर्दा मेला को बनाया यागदार

मधेपुरा/कुमारखंड : विजयादशमी के मौके पर जिले के कुमारखंड स्थित खुर्दा की धरती पर शनिवार को हिंदुस्तान के प्रसिद्ध फिल्मी गायक मो इरफान का आगमन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मो इरफान के फन ने खुर्दा मेला को यादगार बना दिया. खुर्दा मेला में जुटे लाखों की भीड़ ने मो इरफान का स्वागत तालियों की […]

विज्ञापन

मधेपुरा/कुमारखंड : विजयादशमी के मौके पर जिले के कुमारखंड स्थित खुर्दा की धरती पर शनिवार को हिंदुस्तान के प्रसिद्ध फिल्मी गायक मो इरफान का आगमन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मो इरफान के फन ने खुर्दा मेला को यादगार बना दिया. खुर्दा मेला में जुटे लाखों की भीड़ ने मो इरफान का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया.

कार्यक्रम के दौरान कुमार ने एक से बढ कर फिल्मी नगमे पेश कर इरफान ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया. इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सार्वजनिक युवा शक्ति दुर्गा पूजा मेला आयोजन समित के अध्यक्ष हाजी मंजूर आलम और संयोजक बिनोद यादव ने किया.

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत शौकत म्यूजिकल ग्रुप कोलकाता के कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से की. इस दौरान म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम एवं अरे दिवानों मुझे पहचानो जैसी पुराने गीत गा कर महफिल में समां बांध दिया. मौके पर इंडियन आइडियल सारेगामापा की गायिका मनीषा ने मोनिका अब तक आजा व उ लाला सहित दर्जनों गानों की प्रस्तुति दी.

समय के साथ साथ कार्यक्रम भी परवान पर चढता जा रहा था. जब कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह मो इरफान ने मंच की ओर कदम बढ़ाया कि दर्शकों की सांसें थम गयी. कार्यक्रम में उन्होंने दर्जनों फिल्मी में गाये अपने ही गानों का गा कर पुराने गीतों की याद ताजा कर दी.

फिल्मी सितारों ने कार्यक्रम में बांधा समां शनिवार की रात फिल्मी दुनिया के नामचीन सितारों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया. बदलते जमाने के मशहूर प्लेबैक सिंगर मो इरफान के साथ साथ इंडियन आइडियल सारेगामापाकी गायिका मनीषा व मशहूर डांसर अर्पिता ने म्यूजिकल ग्रुप कोलकाता के कलाकार ऋचा के साथ एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी.

वहीं एंकर की भूमिका में सैनी चटर्जी ने अपने अल्फाजों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया. इस दौरान लाखों की संख्यां में पहुंचे दर्शकों की भीड़ खुर्दा में फिल्मी दुनियां के सितारों का जमकर उत्साह बढ़ाया. प्लेबैक सिंगर मो इरफान ने खुद के गाये फिल्म का गाना इस दर्दे दिल की, दि एक्सपोज के गाने मैं और तुम अगर एक हो जाते, मडर्र-2 का गाना जब जब मैं तेरे पास या,

सेटेलाईट का गाना, जिया जाए न जाए, एक विलन, हम अब तेरे बिन रह नहीं सकते, ताकते रहते हो सांझ सवेरे,एक हसीना थी एक दिवाना था,यम्मा यम्मा यह खुबसुरत शमा,ओलाला ओलाला जैसे सुपर हिट गानों को गाया. गायक इरफान ने दर्शकों के चेहरे पर उत्साह और नयी मुस्कान भरते रहे इसके साथ ही उन्होंने फिल्मी कलाकारों के लिए एंकर की भूमिका भी बखुभी निभायी. लता मंगेशकर व आशा भोशलें की याद हुई ताजा मधेपुरा/कुमारखंड .

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार ने दर्दे दिल दर्दे जिगर गा कर की. इसके फिल्म बेताब, कूली, मेरी जंग, आज का अर्जुन जैसे दर्जनों फिल्मों की गीतों की प्रस्तुति दी. इसके साथ ही भेजपुरी फिल्म कलाकार व भोजपुरी हेलन से चर्चित अर्पिता ने एक बढ़कर एक प्ले बैक सिंगगिंग डांस का शो किया. इसके अलावा भोजपुरी मिसर जी का भी मंचन किया किया. मौके पर इंडियन आइडियल शो के कलाकर अमित गुप्ता ने रिमिक्स और एक बढ़कर एक खुद के गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया.

वहीं ईटीभी बिहार के जी क्लोजअप की अदाकारा मनीषा ने एक से बढ़कर हिन्दी तथा भोजपुरी गीत गाकर दर्शकों को झुमा दिया. उन्होंने लगा मंगेशकर एवं आशा भोंशले के साथ गये कई गाये युगल गीतों की प्रस्तुति दी. एंकर चटर्जी ने एक से बढ कर एक शायरी व चुटकूले की प्रस्तुति से दर्शकों को लोट-पोट कर दिया.

वहीं शौकत खां डांस गु्रप के कलाकारों द्वारा बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी. मौके पर कोलकाता की मशहूर डांसर रिचा ने अद्धभुत डांस का नमूना पेश किया. मनीषा ने इरफान के साथ युगल गीत छुप गये सारे नजारे पेश कर माहौल का रसमय बना दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सारी रात दर्शक झूमते रहे.

कुश्ती में देश भर के पहलवानों दिखाया दम खम प्रतिनिधि, कुमारखंडखुर्दा मेला में इस वर्ष भी दर्शकों ने उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों के कुश्ती प्रतियोगिता आनंद उठाया. कोच राजेंद्र यादव के नेतृत्व में खुर्दा पहुंची महिला व पुरुष पहलवानों ने कुश्ती ने दम खम का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष हाजी मंजूर आलम के नेतृत्व में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने तथा नशा,शराब आदि को त्याग कर शारीरिक रूप से दुरूस्त रहने के लिए प्रेरित करने के उदे्श्य से पुरुष कुश्ती के साथ महिला कुश्ती का आयोजन किया हैं. इस दौरान कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मैदान के अलावा स्थानीय बांस और पेड़ पर भी चढ़कर दर्शकों ने प्रतियोगिता का आनंद उठाया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन