अगलगी में छह घर जले, लाखों का नुकसान

अगलगी में छह घर जले, लाखों का नुकसानदो परिवार का छह घर समेत लाखों की संपत्ति जली मलौधा गांव में चूल्हे से लगी आगसोनवर्षा राज. बसनही थाना क्षेत्र के बैठ मुसहरी पंचायत के मलौधा गांव में रविवार दोपहर बाद चूल्हे की आग से लगी आग में दो परिवारों के छह जल गये. घटना में लाखों […]
अगलगी में छह घर जले, लाखों का नुकसानदो परिवार का छह घर समेत लाखों की संपत्ति जली मलौधा गांव में चूल्हे से लगी आगसोनवर्षा राज. बसनही थाना क्षेत्र के बैठ मुसहरी पंचायत के मलौधा गांव में रविवार दोपहर बाद चूल्हे की आग से लगी आग में दो परिवारों के छह जल गये.
घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार, मलौधा गांव निवासी हरि माधव यादव के घर से उठी आग ने बगल के शंकर यादव के घर को लपेटे में ले लिया. जिससे घर सहित लाखों रुपये की घरेलू संपत्ति तथा पंपिंग सेट आदि जल गया.
ग्रामीणों की सामूहिक मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका. पीड़ित परिवार के लिए रात भर सिर छुपाने की भी समस्या आ गयी है. घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी हरेराम यादव, लोजपा नेत्री सरिता पासवान तथा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंभु सिंह मौके पर पहुंचे. हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. फोटो- आग 12 – अगलगी में जले घर के सभी सामान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










