देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं मोदी : शरद

Published at :25 Oct 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं मोदी : शरद

देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं मोदी : शरद गोली और बोली से नहीं चलेगी सत्तामहागंठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में सभा को किया संबोधितसत्तर कटैया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. गोली और बोली से सत्ता चलने वाली नहीं है. राज्य की सत्ता सच्ची बोली से चलती […]

विज्ञापन

देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं मोदी : शरद गोली और बोली से नहीं चलेगी सत्तामहागंठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में सभा को किया संबोधितसत्तर

कटैया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. गोली और बोली से सत्ता चलने वाली नहीं है. राज्य की सत्ता सच्ची बोली से चलती है. यह बात रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शरद यादव ने महंथ सरयुग दास हाई स्कूल पंचगछिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी प्रो अब्दुल गफूर को महिषी विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार लोगों को गुमराह कर रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई कम करने, किसानों को लागत का डेढ़ गुणा कीमत देने, गरीबों को पक्का मकान देने तथा सभी नागरिकों के खाते में 15 से 20 लाख रुपये देने का वादा किया था. कुछ ही दिनों में हवा निकल गयी है.

उन्होंने नीतीश सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि 66 हजार पांच सौ किलोमीटर नयी सड़कों का निर्माण कराया गया है. जिसमें 12 हजार किलोमीटर सिर्फ कोसी इलाके में है. बलुआहा पुल, विजयघाट पुल, कोसी तटबंध पर पक्कीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बड़ी रेल लाइन बिछाने का काम सहित दर्जनों उपलब्धियों को गिनाया. जदयू जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित सभा को प्रो अब्दुल गफूर, इसराइल राइन ने भी संबोधित किया.

कार्यक्रम में राजद के विजेन्द्र यादव, डॉ उपेन्द्र यादव, अनिल मुखिया, अरविंद यादव, महेश्वर मुखिया, भूपेन्द्र यादव, सुकुमार यादव, जदयू के सुरेश यादव, शिवेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव आदि मौजूद थे. फोटो – शरद 11 – सभा को संबोधित करते शरद यादवझूठ से नहीं चलता शासन, खिदमत वालों को करें मतदान : शरद यादव महिषी. पांचवें व अंतिम चरण में पांच नवंबर को क्षेत्र में संभावित विधानसभा निर्वाचन को लेकर राजनीतिक गतिविधि चरम पर है.

रविवार को क्षेत्र के लहटन चौधरी इंटर कॉलेज बलुआहा पस्तवार स्थित सभा स्थल में स्थानीय निवर्तमान विधायक व महागंठबंधन प्रत्याशी डॉ अब्दुल गफूर के समर्थन में आयोजित सभा में राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भाजपा व केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर भर्त्सना करते हुए आमजनों से स्वच्छ व ईमानदार व्यक्ति डॉ गफूर के पक्ष में मतदान की अपील की.

राजद के प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार की अध्यक्षता व जदयू अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव के मंच संचालन में आहूत जनसभा को राजद जिलाध्यक्ष प्रो ताहिर, पूर्व मुखिया त्रिपित नारायण सादा, नारायण यादव, आनंदी मेहता, श्याम सुंदर दास, जिप सदस्य अशोक पासवान, कांग्रेस नेता नजमूल होदा, नागेन्द्र पासवान सहित अन्य ने संबोधित किया.

भाजपा अब तक नहीं कर सकी वादा पूरा : शरद कहरा. रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शरद यादव ने प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर उच्च विद्यालय प्रांगण में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता व संचालन राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर ने किया. मौके पर सांसद पुत्र शांतनु बुंदेला, रंजीत यादव, नवल किशोर सिंह, अमर यादव, शिवशंकर विक्रांत, धीरेन्द्र यादव, छत्री यादव, मोहिउद्दीन, शिवकुमार यादव, राजदीप यादव, शशि यादव, राजेन्द्र यादव, श्यामसुंदर यादव, ललन सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन