साइकिल से बूथ देखने पहुंचे प्रेक्षक

Published at :25 Oct 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
साइकिल से बूथ देखने पहुंचे प्रेक्षक

साइकिल से बूथ देखने पहुंचे प्रेक्षक सहरसा व महिषी विधानसभा के प्रेक्षक ने लिया विभिन्न बूथों का जायजासहरसा सदर. 75 सहरसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक टी आर मीणा व पुलिस प्रेक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव के द्वारा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया. प्रेक्षकों ने बूथ संख्या 82 उच्च […]

विज्ञापन

साइकिल से बूथ देखने पहुंचे प्रेक्षक सहरसा व महिषी विधानसभा के प्रेक्षक ने लिया विभिन्न बूथों का जायजासहरसा सदर. 75 सहरसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक टी आर मीणा व पुलिस प्रेक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव के द्वारा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया. प्रेक्षकों ने बूथ संख्या 82 उच्च विद्यालय, अमरपुर 83 व 84 प्राथमिक विद्यालय अमरपुर, बूथ संख्या 78, 79 प्राथमिक विद्यालय दूधैला, बूथ संख्या 80 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआहा, बूथ संख्या 81 मध्य विद्यालय परमिनियां (मोहनपुर) का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रेक्षक द्वारा सभी बूथ पर आवश्यक सुविधाएं व व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जैसे साफ-सफाई, वृद्ध एवं नि:शक्तों के लिए रैम्प की सुविधा, पानी, रोशनी, शेड आदि की व्यवस्था पर खास ध्यान रखने को कहा. इसके अलावा प्रेक्षकों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनसे किसी भी प्रकार की मतदान संबंधी आशंका या डराने, धमकाने की स्थिती में अविलंब सूचित करने को कहा. कुछ पोलिंग बूथ जहां चार पहिया वाहन से जाने में अधिक समय लग रहा था. ऐसे पोलिंग बूथों पर प्रेक्षक टी आर मीणा पगडंडी से धान के खेत के बीच से साइकिल चलाते हुए पहुंचे. जिसे देख कर स्थानीय लोगों में उत्साह एवं कौतूहल का माहौल बन गया. स्थानीय लोगांे ने प्रेक्षक से चुनाव संबंधी बातें खुल कर की. जिससे प्रेक्षक भी उत्साहित दिखे. पोलिंग बूथों पर उपलब्ध सूचना पट्ट पर दी गयी जानकारी से भी प्रेक्षक संतुष्ट दिखे. इधर 77-महिषी विधानसभा के प्रेक्षक शंकर प्रसाद नन्दी ने भी मतदान केन्द्र संख्या 51, 52, 53, 54, 62, 63, 65, 66, 68, 68 क, 72, 73, 75, 76, 77, 78, 79, 82, 83, 92, 93, 94, कुल 22 मतदान केन्द्रों का सघन दौरा किया और उसके ईदगिर्द के टोलों में जाकर मतदाताओं से बातें की. उन्होंने बूथ पर बुनियादी सुविधाओं, विकलांगों के लिए रैंप, बिजली, पानी, शौचालय आदि की जानकारी ली और जिन बूथों पर सुविधाएं पर्याप्त नहीं थी, उसके बारे में आवश्यक निर्देश दिया. कमजोर वर्गों के लोगों के बीच जाकर उनमें विश्वास पैदा किया और उन्हें निर्भीक होकर 5 नवंबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने को कहा.फोटो – प्रेक्षक 10 – पंगडंडी पर साइकिल चला कर बूथ की ओर जाते प्रेक्षक टी आर मीणा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन