54 फीट की भव्य कांवर के साथ कांवरिया रवाना

54 फीट की भव्य कांवर के साथ कांवरिया रवाना सिंहेश्वरनाथ महादेव पर जलार्पण करेंगे 27 को पतरघट (सहरसा). पस्तपार कांवरिया संघ के द्वारा गत साल की भांति इस वर्ष भी 54 फीट का भव्य व आकर्षक कांवर के साथ शुक्रवार को पस्तपार से महादेवपुर घाट गंगाजल भरने के लिए रवाना हुआ. महादेवपुर घाट से गंगाजल […]
54 फीट की भव्य कांवर के साथ कांवरिया रवाना सिंहेश्वरनाथ महादेव पर जलार्पण करेंगे 27 को पतरघट (सहरसा). पस्तपार कांवरिया संघ के द्वारा गत साल की भांति इस वर्ष भी 54 फीट का भव्य व आकर्षक कांवर के साथ शुक्रवार को पस्तपार से महादेवपुर घाट गंगाजल भरने के लिए रवाना हुआ. महादेवपुर घाट से गंगाजल भरकर बाबा सिंहेश्वर नाथ पर जलार्पण करेंगे. कांवर रवाना होने से पूर्व जनार्दन मार्केट पस्तपार में उसे आम जनता के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए रखा गया. उक्त कांवर का बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों व बच्चों ने पूजा अर्चना की गयी. पस्तपार कांवररिया संघ के अध्यक्ष महात्मा बम ने बताया कि लगभग 100 कांवरियों की टोली उक्त 54 फीट की कांवर को बनाने में लगभग दो महीने का समय लगा है. इस कांवर की खास बात यह है कि उस पर सिंहेश्वर स्थान मंदिर का स्वरूप दिया गया है. कांवर रवाना होने के अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा सभी कांवरियों का स्वागत किया गया. वहीं उमड़ती भीड़ को नियंत्रित किये जाने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी शंभूनाथ सिंह, अवर निरीक्षक हुकुम चन्द्र सिंह द्वारा पुलिस बल के सहयोग से किया जा रहा था. इस मौके पर प्रो संजय परमार, विजेन्द्र यादव, संतोष यादव, दीपक कुमार सिंह, गणेश गुंजन, मिथिलेश कुमार, सुबोध नारायण सिंह, अमित कुमार सिंह, डॉ चंदन कुमार, अखिलेंद्र नारायण सिंह, विक्रम यादव, पवन मेहता, ओम कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










