लालू-नीतीश दोनों ने मिल कर बिहार को लूटा : पप्पू

लालू-नीतीश दोनों ने मिल कर बिहार को लूटा : पप्पू राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने जाप प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट महिषी / सोनवर्षाराज / बैजनाथपुर क्षेत्र के लहटन चौधरी इंटर कॉलेज बलुआहा पस्तवार में जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी गौतम कृष्ण के समर्थन में स्थानीय सांसद सह जाप पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू […]
लालू-नीतीश दोनों ने मिल कर बिहार को लूटा : पप्पू राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने जाप प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट महिषी / सोनवर्षाराज / बैजनाथपुर क्षेत्र के लहटन चौधरी इंटर कॉलेज बलुआहा पस्तवार में जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी गौतम कृष्ण के समर्थन में स्थानीय सांसद सह जाप पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आमजनों से युवा एवं ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. लालू-नीतीश को शिखंडी बताते कहा कि इन दोनों के शासनकाल में बिहार में लूट हुई है. शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है. प्रदेश में चार करोड़ 86 लाख लोग भूमिहीन हैं. 70 लाख लोग प्रतिदिन भूखे सोने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो अनिवार्य शिक्षा, शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक लाख मुफ्त राशि, कन्या के लिए एक लाख का बीमा, शिक्षित बेरोजगारों को 10 से 12 हजार की नौकरी, व्यवसाय के लिए पांच लाख तक बिना सूद का ऋण, गरीबों के लिए पेंशन व किडनी का मुफ्त इलाज, गौ पालन, दुग्ध उत्पादन, किसानों को खाद, बीज और पानी मुफ्त मुहैया कराया जायेगा. प्रत्याशी गौतम कृष्ण ने कहा कि अब तक क्षेत्र वासी नेता का चुनाव करते आये हैं, अगर उनको मौका मिला तो बेटा की तरह क्षेत्र की सेवा करेंगे. सभा की अध्यक्षता मो नूर आलम, मंच संचालन प्रशांत यादव ने किया. सभा को पूर्व प्रमुख अरविंद यादव, मुखिया मनोज यादव, गजेन्द्र यादव, मुखिया गणेश गुप्ता, मुखिया दर्शन पासवान, नंदन कुमार, बबलू पासवान आदि ने भी संबोधित किया. इधर सोनवर्षा राज प्रतिनिधि के अनुसार, सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशी मनोज पासवान के पक्ष में उपस्वास्थ्य केन्द्र सहसौल के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव ऊंच-नीच, जात-पात की लड़ाई नहीं है. यह लड़ाई गरीबों को जिंदगी देने की है. सांसद ने कहा कि पूरे बिहार में एक ही चिंता है कि कोसी का क्या होगा. लेकिन यह पक्का है कि कोसी इस बार नया इतिहास लिखने जा रहा है. इसमें लालू-नीतीश की जोड़ी का सफाया तय है. सभा की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध उर्फ विधायक यादव तथा संचालन सुदिष्ट यादव ने की. मौके पर नूर मोहम्मद मदनी, जिला महासचिव श्याम किशोर सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कामेश्वर प्रसाद यादव, अभिमन्यु यादव, शालिग्राम यादव, दिनेश यादव, ललन सिंह निषाद, नागेन्द्र यादव, अफसार आलम, दीपक मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे. बैजनाथपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सहरसा विधानसभा क्षेत्र से जाप प्रत्याशी संजना तांती के समर्थन में पार्टी संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के जनता उच्च विद्यालय प्रांगण में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. पार्टी के प्रदेश सचिव शशि यादव के संचालन में आयोजित सभा में पप्पू यादव नीतीश-लालू पर बरसे. उन्होंने कहा कि दोनों बड़े व छोटे भाई 25 साल तक मिल कर बिहार को लूटने का काम किया है. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी संजना देवी तांती को जीता दिलाने का आह्वान करते सहरसा के विकास की बात दुहराई. मौके पर पार्टी प्रत्याशी संजना देवी तांती, मो इस्लाम, दिलीप यादव, उमेश यादव, कमलेश्वरी प्रसाद यादव, विनय बिहारी सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- पप्पू 21 – सहसौल के चुनावी सभा में सांसद पप्पू यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










