जुमलेबाजों के झांसे में नहीं आना है : शरद

Published at :24 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
जुमलेबाजों के झांसे में नहीं आना है : शरद

जुमलेबाजों के झांसे में नहीं आना है : शरद जदयू प्रत्याशी दिनेशचंद्र के पक्ष में सभा को शरद ने किया संबोधित बलवाहाट. सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट हाई स्कूल परिसर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने महागंठबंधन के जदयू प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

जुमलेबाजों के झांसे में नहीं आना है : शरद जदयू प्रत्याशी दिनेशचंद्र के पक्ष में सभा को शरद ने किया संबोधित बलवाहाट. सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट हाई स्कूल परिसर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने महागंठबंधन के जदयू प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दिनेशचंद्र को यहां की जनता अच्छी तरह पहचानती है. इनको कोसी का विकास पुत्र भी कहा जाता है. सही भी है. सांसद रहते कोसी के विकास में इनका प्रमुख योगदान रहा. चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग हो या बड़ी रेल लाइन, इनके ही प्रयास से हुआ है. वहीं एनडीए गंठबंधन को आप भली भांति जानते हैं. आप सभी एकमत होकर एक हाथ से लालटेन जलायें व दूसरे हाथ से तीर छाप पर बटन दबा कर दिनेशचंद्र की जीत सुनिश्चित करें. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि मोदी ने युवाओं को ठगने का काम किया है. सिर्फ जुमलेबाजी से प्रधानमंत्री तो बन गये, लेकिन अभी भी काम के बजाय जुमलेबाजी में ही लगे हुए हैं. सावधान रहना है और इन लोगों के झांसे में नहीं आना है. प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव व निर्वतमान विधायक अरुण यादव, राजद महासचिव जफर आलम, जदयू नेता जयशंकर सिंह, मधेपुरा के पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, राजकुमार साह, बिन्दु प्रसाद निराला सहित अन्य ने भी सभा को संबोधित किया. इससे पूर्व काठो पंचायत के युवा जदयू नेता भोलेन्द्र राय सहित स्थानीय विधायक अरुण यादव, प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव, मोहनपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शमशूल जोहा ने फूल माला पहना कर शरद यादव का स्वागत किया. फोटो- शरद 20 – सभा को संबोधित करते जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन