बैडमिंटन में राज्य का प्रतिनिधत्वि करेगा सहरसा का अहद

Published at :19 Oct 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन में राज्य का प्रतिनिधत्वि करेगा सहरसा का अहद

बैडमिंटन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा सहरसा का अहद मधुबनी में हुए प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयननवंबर में आंध्र प्रदेश में होने वाले नेशनल गेम में दिखायेगा जौहरसहरसा मुख्यालयकला संस्कृति एवं युवा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की ओर से मधुबनी में संपन्न हुए प्रमंडल स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहरसा के […]

विज्ञापन

बैडमिंटन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा सहरसा का अहद मधुबनी में हुए प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयननवंबर में आंध्र प्रदेश में होने वाले नेशनल गेम में दिखायेगा जौहरसहरसा मुख्यालयकला संस्कृति एवं युवा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की ओर से मधुबनी में संपन्न हुए प्रमंडल स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहरसा के अब्दुल अहद अंसारी का चयन राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ. नवंबर महीने में आंध्र प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेल में अहद बिहार का प्रतिनिधित्व करेगा. मधुबनी जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में अंडर 14 व अंडर 17 का यह प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित हुआ. इसमें सहरसा से सिंगल व डबल्स में विभिन्न विद्यालय की छात्र-छात्रा प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया. टीम प्रभारी खेल प्रशिक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में कोसी प्रमंडल के मो कैफ, अब्दुल अहद अंसारी, राणा, टी शिवम, अमन गोहर, उत्तम कुमार, अरबाज अंसारी, अविनाश कुमार एवं लड़कियों की टीम में शिवाली, सिंपल, खुशी, आनंद सूद व राशि ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. अब्दुल अहद अंसारी ने सिंगल में दरभंगा प्रमंडल को दो सेटों में 21-13 व 21-07 से हराया. वहीं अहद ने मगध को भी लगातार दो सेटों में 21-13 व 21-06 से हराया. फिर सेमीफाइनल में मगध को ही 21-19 व 21 -16 से हराते अब्दुल अहद अंसारी ने नेशनल गेम में अपनी जगह बना ली. अहद की सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, विवेक कुमार, रौशन सिंह धोनी सहित अन्य ने बधाई दी है. फ ोटो- खेल 18- नेशनल गेम के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों के साथ सहरसा का अहद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन