अंतत: गीता के पिता को आया विदेश मंत्रालय का बुलावा

Published at :18 Oct 2015 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
अंतत: गीता के पिता को आया विदेश मंत्रालय का बुलावा

अंतत: गीता के पिता को आया विदेश मंत्रालय का बुलावा आज दिल्ली रवाना होंगे जर्नादनआयुष कुमार, सिमरी नगररविवार को आखिरकार हीरा उर्फ गीता के पिता जनार्दन महतो का इंतजार खत्म हुआ. जानकारी के मुताबिक सोमवार को वह डीएनए जांच करवाने के लिए दिल्ली रवाना होंगे़ कई दिनों से केंद्र सरकार के बुलावे का इंतजार कर […]

विज्ञापन

अंतत: गीता के पिता को आया विदेश मंत्रालय का बुलावा आज दिल्ली रवाना होंगे जर्नादनआयुष कुमार, सिमरी नगररविवार को आखिरकार हीरा उर्फ गीता के पिता जनार्दन महतो का इंतजार खत्म हुआ. जानकारी के मुताबिक सोमवार को वह डीएनए जांच करवाने के लिए दिल्ली रवाना होंगे़ कई दिनों से केंद्र सरकार के बुलावे का इंतजार कर रहे गीता के पिता जनार्दन महतो को दिल्ली मे रह रहे गीता के मौसेरे बहनोई डॉ राजकुमार ने फोन कर मंगलवार तक जनार्दन महतो को दिल्ली पहुंचने को कहा है. दिल्ली में रह रहे डॉ राजकुमार ने दूरभाष पर बताया है कि शनिवार शाम और रविवार सुबह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पीए सतीश गुप्ता ने फोन कर जनार्दन महतो और उनकी पत्नी शांति देवी को दिल्ली आ मिलने का आग्रह किया हैं. वही इधर कबीरा धाप मे दिल्ली से बुलावे की खबर पहुंचते ही गांव मे खुशी का वातावरण बन गया है़ वतन वापसी के गीत गुनगुनाने लगे लोगग्रामीण जनार्दन महतो के घर के आगे बैठ गीता के डीएनए जांच के बाद जनार्दन महतो की बेटी साबित होने के उपरांत गीता की कबीरा आगमन पर की जाने वाली स्वागत की चर्चाओ पर विचार करते दिख रहे हैं, वही महिलाएं रविवार सुबह से ही इस खुशी के अवसर पर एकत्र हो गीत गाने मे मशगूल दिख रही हैं़ वही कबीरा टोला अंतर्गत गीता के ससुराल मे भी तैयारियों का दौर जारी हैं ़रविवार दिन भर गीता की सास सुगावती देवी गीता के आगमन के लिए घर को ग्रामीणो की सहायता से मिट्टी लेपन कर सुंदर बनाती दिखी़ ग्रामीण विष्णु देव,डेविड,कमलेश्वरी शर्मा,अभिषेक आदि ने बताया कि हम सभी को उम्मीद हैं की डीएनए जांच के बाद यह साफ हो जायेगा की पाकिस्तान मे रह रही गीता हमारी हीरा ही हैं. इधर उम्मीद की जा रही हैं की गीता 26 अक्टूबर तक भारत आ जायेगी और उसके उपरांत ही सारा मामला सुलझ पायेगा़सेलिब्रेटी बन गये है जर्नादनविदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट के साथ ही देश दुनिया मे कबिराधाप ने एकाएक अपनी जगह बना ली है. कल तक अकेलेपन में रह रहे कबीरावासी आज किसी सेलिब्रेटी से कम अपने आप को महसूस नही कर रहे़ गुरुवार को खबर सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह चार बजे से विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया का आना जो शुरू हुआ है वह रविवार शाम तक जारी रहा़ पाकिस्तान मे गीता के द्वारा अपने माता पिता की पहचान करते ही इलेक्ट्रनिक मीडिया की टोली खबर के लिए कबिराधाप पहुंचने लगी हैं. पूरे गांव मे उत्सव जैसा माहौल है़ सुबह से शाम तक सिर्फ और सिर्फ जनार्दन महतो से सवालो की बौछार जारी हैं. कैमरे के आगे सहरसा सहित खगडिया और देश के अन्य हिस्सों से आ रही मीडिया जनार्दन महतो से गीता के इतिहास से लेकर वर्तमान तक की पूछताछ कर रही है़ गीता के पसंद से लेकर नापसंद तक की लिस्ट मांगी जा रही है़ वही लगातार इंटरव्यू और बातचीत करने से बुजुर्ग जनार्दन महतो परेशान हो गये हैं. जनार्दन महतो ने बताया कि बोलते बोलते तबियत खराब हो गयी हैं.फोटो- गीता 23-कबिराधाप मे गीता की वतन वापसी से खुश हो गीत गाती महिलाएं. फोटो- गीता 24- गीता की सास घर को रंगते हुएभारतीय उच्चायुक्त कर रहे है गीता को स्वदेश भेजने की कवायदगीता भारत ही नहीं पाकिस्तान की भी बेटी है: ईदीनिरंजन, सिमरी बख्तियारपुरअक्तूबर को गीता के भारत लाने की सारी प्रक्रिया भारत के पाकिस्तान में उच्चायुक्त पीके जैन द्वारा पाकिस्तान सरकार से मिलकर की जा रही है. उच्चायुक्त पीके जैन ने गीता से मुलाकात कर कागजाती प्रक्रिया पूरी की. वहीं ईदी फाउंडेशन में गीता के परिजन के मिलने की जहां खुशी मनाई जा रही है. वहीं 11 वर्षों से लाड़-प्यार से पली गीता के विदा होने को लेकर मायुसी भी व्याप्त है. वहीं गीता अपने परिजनों के फोटो को हमेशा सीने से लगाकर मां-बाप से मिलने को लेकर बेकरार है. ईदी फाउंडेशन के संरक्षक बिल्कस ईदी ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व लाहौर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मी को लवारिश हालात में गीता मिली थी. जिसके बाद सरकार ने मुझे इसकी परवरिश के लिए संस्था को दे दिया. बहरी और गुंगी होने के कारण अपना नाम नहीं बताए जाने पर मैनें इसे हिंदू होने के कारण गीता नाम दिया. वर्षों तक मैंने भी इसे लाड़-प्यार से पाला इसने भी सभी का दिल जीता. उन्होनें कहा कि गीता को यहीं रहने व शादी करने की बात जब भी कही गई तो गीता ने इशारे-इशारे में ही अपने घर जाने की बात कह रो देती थी. इसकी खुशी के लिए संस्था के सभी सदस्यों ने इनकी ख्याहीशों को हमेशा पूरा करने में ही अपनी खुशी समझी. इतने वषार्ें में भी गीता ने कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाया. अब हमारी बेटी विदा होने वाली है, तो अपनी बेटी को भी मैं खुशी से विदा करूंगी. गीता अब दो देशो की बेटी बनी रहेगी. फोटो- गीता 18- पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त पीके जैन ने की गीता से मुलाकात.फोटो- गीता 19- परिजनों का फोटो साथ लिये गीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन