चुनाव कार्य में अक्षम बताने वाले कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

Published at :14 Oct 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव कार्य में अक्षम बताने वाले कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

चुनाव कार्य में अक्षम बताने वाले कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों की टीम ने जांच कर दिया प्रमाणपत्र सहरसा : सदर पांच नवंबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को लगाया जाना है. इस बाबत कई कर्मियों ने खुद को शारीरिक रूप से अक्षम व बीमारी का […]

विज्ञापन

चुनाव कार्य में अक्षम बताने वाले कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों की टीम ने जांच कर दिया प्रमाणपत्र

सहरसा : सदर पांच नवंबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को लगाया जाना है. इस बाबत कई कर्मियों ने खुद को शारीरिक रूप से अक्षम व बीमारी का हवाला देते हुए खुद को चुनाव कार्य से अलग रखने के लिए कार्मिक कोषांग को आवेदन दिया था.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर 14 व 15 अक्तूबर को चुनाव कार्य में असक्षम बताने वाले आवेदकों की खातिर स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन बुधवार को समाहरणालय परिसर के कार्मिक कोषांग में किया गया.

कोषांग प्रभारी व स्थापना समाहर्ता भीम प्रसाद की मौजूदगी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ किशोर कुमार, नेत्र चिकित्सक एसपी विश्वास व जेनरल फिजिसियन डॉ अखिलेश प्रसाद द्वारा आवेदन देने वाले कर्मियों की सघन रूप से चिकित्सकीय परीक्षण किया गया. कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि लगभग 150 आवेदकों ने खुद को बीमारी व असक्षम बताते चुनाव कार्य से अलग रखने का आवेदन दिया था.

उन्होंने बताया कि बुधवार व गुरुवार को ऐसे आवेदकों की चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जो चिकित्सकों के प्रतिवेदन के आधार पर स्वस्थ पाये जायेंगे. उनके आवेदन को रद्द कर उन्हें चुनाव कार्य में लगाया जायेगा.

जो लोग शारीरिक रूप से असक्षम व बीमार पाये जायेंगे, उन्हें चुनाव कार्य से अलग रखा जायेगा. इस मौके पर स्थापना शाखा के लिपिक व कोषांग कर्मी बलराम पासवान सहित अन्य मौजूद थे. कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते चिकित्सकपार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे सांसद पप्पू सहरसा सदर.

पांचवें चरण के नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को जन अधिकार पार्टी के तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नामांकन के मौके पर पार्टी संरक्षक व सांसद पप्पू यादव आज सहरसा में मौजूद रहेंगे.

सहरसा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी संजना देवी तांती, महिषी से गौतम कृष्ण, सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुमार पासवान के नामांकन के बाद स्थानीय पटेल मैदान में श्री यादव एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नामांकन के मौके पर भी बख्तियारपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता कमलनारायण गुप्ता ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन