जर्जर सतरस पुल दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

Published at :14 Oct 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर सतरस पुल दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

जर्जर सतरस पुल दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण विश्व बैंक रोड पर निर्मित है यह पुल सिमरी बख्तियारपुर. कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया का मुख्य द्वार एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल से महिषी प्रखंड को जोड़ने वाली विश्व बैंक रोड के सतरस नदी पर निर्मित स्क्रू पाइल पुल वर्षों पूर्व से जर्जर है. भारी वाहन क्या […]

विज्ञापन

जर्जर सतरस पुल दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण विश्व बैंक रोड पर निर्मित है यह पुल सिमरी बख्तियारपुर. कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया का मुख्य द्वार एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल से महिषी प्रखंड को जोड़ने वाली विश्व बैंक रोड के सतरस नदी पर निर्मित स्क्रू पाइल पुल वर्षों पूर्व से जर्जर है. भारी वाहन क्या एक बाइक या टमटम के गुजरने पर पुल हिलने लगती है. समस्या खतरनाक बनी हुई है. कभी भी भयंकर हादसा हो सकती है. वैसे रोजाना कोई न कोई पुल में गिरते रहते हैं. पुल की लंबाई करीब एक सौ मीटर से ज्यादा है. अधिकांश हिस्सा में पुलिस के दोनों ओर की रेलिंग टूट चुकी है. जिसमें पैदल यात्री, टमटम, टेम्पू का गिरना आम बात है. विभाग द्वारा ‘पुल जर्जर है’ का बोर्ड लगा खानापूर्ति कर दी गयी है. जबकि पुल के दोनों किनारे भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक हेतु ऊंचाई में लोहे का एंगल नहीं लगाने पर धड़ल्ले से भारी वाहनों के आना जाना बदस्तूर जारी है. उक्त विश्व बैंक रोड रोड सोनवर्षा कचहरी से बघवा गांव तक है. करीब वर्ष 1990 में सतरस धार पर स्क्रू पाइल पुल का निर्माण किया गया था. इसके पूर्व लकड़ी का पुल था. उक्त पुल निर्माण के 25 वर्ष गुजर जाने के बावजूद एक बार भी मरम्मत कार्य नहीं कराया गया. दो वर्ष पूर्व करीब 15 लाख की लागत से पुल के दोनों किनारे की मजबूती हेतु मरम्मत कार्य कराया गया था. चंूकि पुल की लंबाई सिकुड़ती जा रही थी. पुलिस की सभी पाये जवाब दे दी है. इसके बावजूद लोग भगवान के नाम पर जान जोखिम में डाल आर-पार होते हैं. अगर पुल ध्वस्त हो जाता है तो पूरा फरकिया एवं कोसी तटबंध के कछार पर के लोगों का विकास ठप हो जायेगा. हालांकि आचार संहिता की घोषणा के कुछ ही दिन पूर्व आनन-फानन में करीब 10 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था. उक्त पुल अब चार स्पेन का बनेगा. फिर भी तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गयी. उक्त पुल थोड़ा उत्तर दिशा में बनाया जायेगा. जिस कारण एप्रोच की समस्या बनी रहेगी. चूंकि पूर्व की स्वीकृति योजना में एप्रोच नहीं है. फोटो- पुल 34- जर्जर हो चुका सतरस पुल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन