12वें शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के निजी विद्यालय के 37 शिक्षक हुए सम्मानित

जिले के निजी विद्यालय के 37 शिक्षक हुए सम्मानित
सहरसा. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पटना में आयोजित 12वें शिक्षक सम्मान समारोह में सीनियर सेकेंड्री डीपीएस स्कूल के निदेशक डॉ जफर पयामी सहित 37 शिक्षक सम्मानित हुए. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष शमाइल अहमद, आईजी विकास वैभव, राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जयसवाल, पूर्व मंत्री तारिक अनवर एवं सासाराम के सांसद मनोज पांडेय शामिल हुए. सम्मान समारोह में राज्य भर के तीन हजार से अधिक स्कूल के निदेशक एवं प्राचार्य ने भाग लिया. सहरसा जिले के 37 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. साथ ही डायरेक्टर बापू बाल विकास विद्यालय मनोज मनोहर, सोनवर्षाराज से संयुक्त सचिव फ्यूचर ब्राइट स्कूल दीपक कुमार व सिमरी वक्तियारपुर से रोज वैली स्कूल के विप्लव कुमार, रमेश कुमार, इफ्तिखार आलम, प्रताप कुमार, तारिक आलम, निर्दोष कुमार, विभीषण कुमार, सोनु कुमार, वासिश जहीर, अहमदउल्ला, मुकेश कुमार, सनोज कुमार, सौरभ कुमार सुमन एवं राज्य के प्रांतीय सचिव रामसंदर साह सम्मानित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




