ePaper

35 सौ बच्चों ने दो केंद्रों पर लिया परीक्षा में भाग

Updated at : 23 Nov 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
35 सौ बच्चों ने दो केंद्रों पर लिया परीक्षा में भाग

35 सौ बच्चों ने दो केंद्रों पर लिया परीक्षा में भाग

विज्ञापन

चिल्ड्रेन स्कूल्स वेल्फेयर सोसाइटी ने किया प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित सहरसा. बच्चों में प्रतिभा की भावना जागृत करने व उनके झिझक को दूर करने के लिए रविवार को चिल्ड्रेन स्कूल्स वेल्फेयर सोसाइटी कोशी रेंज द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गयी. इस प्रतियोगिता परीक्षा में सोसाइटी के 35 सदस्य विद्यालयों के 35 सौ छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता पूर्वक भाग लिया. परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गये थे. जिला मुख्यालय स्थित मनोहर उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 30 विद्यालयों के लगभग तीन हजार बच्चों ने तीन पालियों में भाग लिया. जबकि बरसम स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पांच सौ छात्र-छात्राओं ने एक पाली में भाग लिया. परीक्षा के सफल संचालन के लिए दोनों केंद्र पर पुलिस बल मौजूद रहे. कक्षा एक से कक्षा दस तक के बच्चों के लिए आयोजित इस परीक्षा में बच्चों ने दस ग्रुपों में भाग लेकर हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान व विज्ञान से संबंधित विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर दिये. परीक्षा के सफल संचालन में अभिभावकों ने भी अपना योगदान दिया. जिला मुख्यालय केंद्र के केंद्राधीक्षक के रूप में रमण कुमार वर्मा व बरसम परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक के रूप में बिट्टू कुमार मौजूद थे. परीक्षा संयोजक प्रवीण कुमार प्रिंस ने दोनों केंद्रों पर बच्चों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा. अध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा ने कहा कि सोसाइटी द्वारा बच्चों में ज्ञान, कौशल, योग्यता व अपनी ताकत व कमजोरियों को पहचानने के उद्देश्य से इस प्रकार के परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है. सचिव अमित कुमार ने कहा कि इस प्रकार के परीक्षा के आयोजन से बच्चों में ज्ञान एवं समझ का परीक्षण होता है. जिससे प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान होती है. केंद्राधीक्षक रमण कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा में सफल बच्चों को समारोह आयोजित कर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा. अध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा के सफल संचालन में मुख्य संरक्षक रमण कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राजकिशोर वर्मा, सचिव अमित कुमार, उपसचिव प्रवीण कुमार प्रिंस, प्रवक्ता संजय कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभात आनंद, अंकेक्षक प्रमोद कुमार यादव कार्यकारिणी सदस्य बिट्टू कुमार, जीवन कुमार, ललिकांत कुमार, सदस्य विकाश कुमार, हिमांशु प्रणव, अभिमन्यु कुमार, मो जफीरुद्दीन, मो फारुक आजम, सुशील कुमार सुमन, सुशील कुमार, सुभाष सिंह, वकील कुमार, रतन कुमार, नवशांत आनंद, मन्नू कुमार, दीपक कुमार, दुर्गेश कुमार, शशि भूषण कुमार, बलराम कुमार, इंद्र भूषण कुमार, ललित कुमार, वीर कुमार, सुशील कुमार, रजनीश कुमार रंजन, प्रशांत प्रियदर्शी, प्रवीण कुमार पासवान सहित अन्यों ने पूर्ण सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन