कार से 34 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कार से 34 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब, तस्कर गिरफ्तार

कार से 34 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पतरघट . पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 स्थित लहोना मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को पस्तपार पुलिस ने गश्त के दौरान एक चार चक्का कार से 34 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद किए जाने के साथ साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा एक सफेद रंग के टाटा टियागो कार को जब्त कर लिया. थाना अध्यक्ष पस्तपार विजय कुमार पासवान ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुअनि जितेन्द्र कुमार, पीटीसी कविन्द्र मांझी ने पुलिस बल के सहयोग से एनएच 106 पर लहोना मोड़ के पास अरार की तरफ से पस्तपार की जा रही कार का तलाशी ली. कार की डिक्की में उजला और हरा रंग की बोरी के अंदर पन्नी का 17 पोटली में बंधा 34 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद किया. कार का चालक सह शराब तस्कर किशनपुर पंचायत अंतर्गत सुरमाहा बस्ती स्थित वार्ड 3 थाना पस्तपार के निवासी तुलसी चंदन पिता विजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर एवं वाहन मालिक के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन