17 बिहार बटालियन एनसीसी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
17 बिहार बटालियन एनसीसी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

17 बिहार बटालियन एनसीसी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन

सहरसा . संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा रक्तदान महादान शीर्षक से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन ओटीसी बरौनी में संपन्न हुआ. जिसमें सभी रैंक एवं कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह एनसीसी की सेवा भावना व सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया. शिविर में ब्रह्माकुमारीज़, बेगूसराय, रोटरी क्लब ऑफ इंडिया बेगूसराय चैप्टर का विशेष सहयोग रहा. जिन्होंने रक्तदाताओं के समन्वय एवं चिकित्सकीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी सत्यनारायण ने कैडेट्स की प्रतिबद्धता की सराहना करते कहा कि रक्तदान करुणा का एक सशक्त प्रतीक है. हमारे कैडेट्स ने फिर एक बार समाज सेवा की भावना को साकार किया है. कार्यक्रम का समापन सभी दाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर योगदान देने वाले कैडेट्स एवं स्टाफ को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन