दो घंटे तक सहरसा-मानसी रेलखंड के स्टेशनों पर यात्रियों को नहीं मिला टिकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 2:25 AM
सहरसा : कोलकाता रेल मुख्यालय का सर्वर डाउन होने की वजह से सहरसा जंक्शन सहित समस्तीपुर डिवीजन के सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर यूटीएस और पीआरएस सिस्टम ठप रहा. लिंक फेल होने की वजह से समस्तीपुर डिवीजन के सभी स्टेशनों पर अफरा-तफरी मच गयी. आरक्षित श्रेणी से लेकर सामान्य टिकट भी रेल यात्रियों को नहीं […]
सहरसा : कोलकाता रेल मुख्यालय का सर्वर डाउन होने की वजह से सहरसा जंक्शन सहित समस्तीपुर डिवीजन के सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर यूटीएस और पीआरएस सिस्टम ठप रहा. लिंक फेल होने की वजह से समस्तीपुर डिवीजन के सभी स्टेशनों पर अफरा-तफरी मच गयी. आरक्षित श्रेणी से लेकर सामान्य टिकट भी रेल यात्रियों को नहीं मिल सका. समस्तीपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र के अनुसार करीब डेढ़ घंटे तक डिवीजन के सभी स्टेशनों का लिंक फेल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










