14 से चलेगा मिशन परिवार विकास अभियान

सहरसा : राज्य में 14 जनवरी से शुरू हो रहे मिशन परिवार विकास अभियान की शुरूआत होगी. जो दो चरणों में पूर्ण होगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलाधिकारी सहित सिविल सर्जन को पत्र लिखकर विस्तार से दिशा निर्देश दिया है. पूर्व के अभियान के परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत […]
सहरसा : राज्य में 14 जनवरी से शुरू हो रहे मिशन परिवार विकास अभियान की शुरूआत होगी. जो दो चरणों में पूर्ण होगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलाधिकारी सहित सिविल सर्जन को पत्र लिखकर विस्तार से दिशा निर्देश दिया है. पूर्व के अभियान के परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा.
इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थान, सेवा प्रदाताओं एवं उत्प्रेरकों को पुरस्कृत किया जायेगा. जिला सविल सर्जन डॉ ललन प्रसाद सिह ने बताया कि कुल प्रजनन दर में कमी, आधुनिक गर्भनिरोधों के उपयोग को बढ़ाने, गर्भनिरोधक साधनों की सामुदायिक स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने एवं परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाने के लिए उच्च कुल प्रजनन दर की सूची में शामिल बिहार में मिशन परिवार विकास की शुरुआत की गयी है.
दो चरणों में चलेगा अभियान
मिशन परिवार विकास अभियान दो चरणों में चलेगा. अभियान के तहत 14 से 20 जनवरी तक दंपति संपर्क सप्ताह मनाया जायेगा. जबकि 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा.
दंपती संपर्क पखवाड़े के दौरान आमजन में जागरूकता लाने के लिए सही उम्र में शादी, शादी के बाद कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतराल एवं प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर जोर दिया जायेगा. वहीं परिवार नियोजन सेवा सप्ताह के दौरान प्रथम रेफरल इकाइयों में नसबंदी शिविर का आयोजन किया जायेगा.
मांग के अनुसार सेवा प्रदायगी में तेजी
संस्थागत प्रसव के बाद लगभग 60 प्रतिशत एवं सुरक्षित गर्भपात के बाद लगभग 90 प्रतिशत दंपत्तियों में परिवार नियोजन की मांग है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रसव के बाद महिला नसबंदी एवं कॉपर टी संस्थापन पर अभियान के दौरान विशेष बल दिया जायेगा. इसके लिए प्रसव कक्ष में परिवार कल्याण परामर्शी, एएनएम, स्टाफ नर्स के माध्यम से प्रसव एवं गर्भपात के लिए आए हुए इच्छुक महिलाओं को उत्प्रेरित करते हुए सुविधा प्रदान करायी जायेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार अभी बिहार की कुल प्रजनन दर 3.2 है. मिशन विकास परिवार के तहत वर्ष 2025 तक बिहार के प्रजनन दर को 2.1 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
जिसमें नवीन गर्भनिरोधक साधन अंतरा, छाया, सारथी वैन से परिवार नियोजन पर जागरूकता, नवदंपति के लिए नयी सहेली किट एवं सामुदायिक जागरूकता के लिए सास-बहू सम्मेलन जैसी नवीन गतिविधियों को शामिल किया गया है. यह अभियान चार चरणों में संपादित किया जाना है. दो चरणों के समाप्ति के बाद तीसरा चरण 14 जनवरी से शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




