हवा टंकी फटने से दुकानदार की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा विष्णु मंदिर के समीप मंगलवार को चंदन पंक्चर व हवा दुकान में हवा टंकी फटने से दुकानदार चंदन कुमार की मौत हो गयी. मृतक के भाई नंदन कुमार ने बताया कि मृतक दुकान की साफ-सफाई करने के बाद कंप्रेशर मशीन से टंकी में हवा भर रहा था कि […]
विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा विष्णु मंदिर के समीप मंगलवार को चंदन पंक्चर व हवा दुकान में हवा टंकी फटने से दुकानदार चंदन कुमार की मौत हो गयी. मृतक के भाई नंदन कुमार ने बताया कि मृतक दुकान की साफ-सफाई करने के बाद कंप्रेशर मशीन से टंकी में हवा भर रहा था कि 80 प्वाइंट होने के बाद टंकी फट गयी. जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.
पान दुकानदार के साथ मारपीट
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के भेलवा चौक पर पान दुकान चलाने वाले भेलवा निवासी रमोद यादव के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने पुलिस को दिये बयान में गांव के ही मक्खन यादव, लखन यादव, रोहित कुमार, लाल यादव पर हथियार से लैश होकर पान दुकान पर आकर मारपीट करने व गल्ला से दो हजार रुपये, गले से सोने की चेन व जेब से दो सौ रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










