ePaper

वज्रपात से महिला समेत तीन की मौत, एक जख्मी

Updated at : 27 Jun 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से महिला समेत तीन की मौत, एक जख्मी

सहरसा : बुधवार की सुबह वज्रपात से जिले के अलग-अलग हिस्सों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य महिला झुलस कर जख्मी हो गयी है. सलखुआ प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के तिरासी गांव में बुधवार की सुबह वज्रपात होने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. […]

विज्ञापन

सहरसा : बुधवार की सुबह वज्रपात से जिले के अलग-अलग हिस्सों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य महिला झुलस कर जख्मी हो गयी है. सलखुआ प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के तिरासी गांव में बुधवार की सुबह वज्रपात होने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

जबकि एक अन्य महिला झुलसकर जख्मी हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बेचनी देवी (34) मूंग तोड़ रही थी. तभी वज्रपात होने से वहीं उसकी मौत हो गयी. जबकि एक अन्य महिला ललिता देवी झुलस जाने से जख्मी हो गयी. परिजनों ने बताया कि गांव की कई अन्य महिलाओं के साथ बेचनी देवी भी मूंग तोड़ने गयी थी.
तभी आंधी-पानी शुरू हो गया. आसमान से आ रही तेज चमक व तेज आवाज से डरकर लोग भागने लगे. थोड़ी देर बाद लौटने पर देखा तो बेचनी देवी खेत में ही मृत पड़ी हुई थी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं वज्रपात से झुलसी अन्य महिला ललिता देवी का पीएचसी में इलाज चल रहा है.
नवहट्टा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के बलवा मे ठनका गिरने से खेत में ही किसान की मौत हो गयी. बलवा निवासी सीताराम मिश्र अपने खेत में धान का बीज गिराने गये थे. उसी क्रम में बिजली गिरने से वहीं उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर छा गयी है. घटना की सूचना मिलते ही सीओ अब्बू अफसर मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजवाया. सीओ मो अफसर ने कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा विभाग की ओर से चार लाख रुपये मुआवजे की राशि दी जायेगी.
सोनवर्षा प्रतिनिधि के अनुसार, बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल पंचायत स्थित बथनाहा गांव में वज्रपात गिरने से वार्ड नंबर दस निवासी मोहन राम (60) की मौत हो गयी. बुधवार की सुबह मोहन घर से चाय पीकर अपने दरवाजे की ओर जा रहे थे. तभी जोरदार बिजली चमकने के साथ ठनका गिरा. जिससे मोहन राम की मौके पर ही मौत हो गयी. इस बाबत सीओ उपेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली है. मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन