फरकिया विकास पद यात्रा आज से होगी शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिमरी : गुरुवार को सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर धाप बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. बैठक की अध्यक्षता डॉ कमलेश्वरी शर्मा एवं संचालन डॉ दीनानाथ पटेल ने किया. बैठक को संबोधित कर हुए पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि 2017 में हम लोगों ने मिलकर डेंगराही पुल निर्माण […]
विज्ञापन
सिमरी : गुरुवार को सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर धाप बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. बैठक की अध्यक्षता डॉ कमलेश्वरी शर्मा एवं संचालन डॉ दीनानाथ पटेल ने किया. बैठक को संबोधित कर हुए पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि 2017 में हम लोगों ने मिलकर डेंगराही पुल निर्माण के लिए 17 दिनों तक अनशन किया था.
इसका परिणाम है कि आज फरकिया में कम से कम खगड़िया से अच्छी सड़क से लगभग जुड़ चुका है. उन्होंने कहा कि डेंगराही पुल निर्माण से यहां के लोग मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे एवं लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होगा.
यहां के लोगों की समस्या से रूबरू होने के लिए हम लोग पूर्व पार्षद प्रवीण आनंद के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार से फरकिया विकास यात्रा शुरू कर रहे हैं. पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने कहा कि डेंगराही और फरकिया के विकास के लिए आज तक किसी प्रतिनिधि ने न तो विधानसभा न तो लोकसभा में आवाज में उठाया. बैठक में रामभरोश महतो, ईश्वर चौधरी, चंदन कुमार चौधरी, कैलाश पासवान, जीवछ पासवान, सुनील कुमार यादव, पांडव यादव, कपिलदेव सिंह, चंदेश्वरी सिंह, संतोष, राजीव भगत सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










