पचास उपभोक्ता को नहीं मिला बिजली कनेक्शन

Updated at : 22 Apr 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
पचास उपभोक्ता को नहीं मिला बिजली कनेक्शन

अमौर : पंचायत के कोल्हाटोली गांव में सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत कनेक्शन लेने के बाद भी बिजली नसीब नहीं हुई है. जिससे यहां के विद्युत अभियंता बेखबर हैं. इस संबंध में कोल्हाटोली गांव के लोगों ने बताया कि इस गांव में 50 से अधिक परिवार विद्युत उपभोक्ता बने हुए हैं. मगर बिजली नसीब नहीं […]

विज्ञापन

अमौर : पंचायत के कोल्हाटोली गांव में सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत कनेक्शन लेने के बाद भी बिजली नसीब नहीं हुई है. जिससे यहां के विद्युत अभियंता बेखबर हैं. इस संबंध में कोल्हाटोली गांव के लोगों ने बताया कि इस गांव में 50 से अधिक परिवार विद्युत उपभोक्ता बने हुए हैं.

मगर बिजली नसीब नहीं हो रही है. इसके कारण इस भीषण गर्मी में यहां लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है और छोटे-छोटे बच्चों के साथ रात अंधेरे में गुजारने पर विवश होना पड़ता है.
इस संबंध में इस गांव के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त एक आवेदन पत्र विद्युत अभियंता विद्युत प्रशाखा अमौर को भी दिया गया है जिसकी प्रतिलिपि अमौर बीडीओ को भी उपलब्ध करायी गयी है.
दिये गये आवेदन पर अमौर बीडीओ द्वारा ज्ञापांक 440 दिनांक 11-04-2019 से कनीय अभियंता, विद्युत अवर प्रमंडल अमौर को आवेदन पर त्वरित कार्रवाई किये जाने का आदेश जारी किया गया है. आदेश पत्र में बीडिओ ने कहा है कि मो शब्बीर व अन्य के ग्राम केल्हाटोली वार्ड 14 पंचायत अमौर के द्वारा सीधे आपको आवेदन दिया गया है व उसकी प्रति अद्योहस्ताक्षरी को दी गयी है.
आवेदक द्वारा उल्लेख किया गया है कि इन लोगों के द्वारा आपके कार्यालय से विद्युत कनेक्शन लिया गया है लेकिन अभी तक उनके घर में विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है. कुछ ग्रामीणों द्वारा कनेक्शन में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है.
निर्देश दिया जाता है कि आवेदक के आवेदन पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई को अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये. आवेदकों ने कहा है कि बीडीओ द्वारा जारी निदेशों पर विॆद्युत विभाग के कनीय अभियंता व अभियंता द्वारा कोई अमल नहीं किया गया है और इस गांव में बिजली की समस्या यथावत बनी हुई है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन