सहरसा : पीएम मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाया: सुशील मोदी

महिषी (सहरसा) : मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में महिषी के पस्तवार बलुआहा स्थित लहटन चौधरी महाविद्यालय के प्रांगण में सभा हुई. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी सरकार में महंगाई पर अंकुश लगा. आजादी के बाद पहली बार पिछड़े समाज का पीएम बना. […]
महिषी (सहरसा) : मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में महिषी के पस्तवार बलुआहा स्थित लहटन चौधरी महाविद्यालय के प्रांगण में सभा हुई. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी सरकार में महंगाई पर अंकुश लगा. आजादी के बाद पहली बार पिछड़े समाज का पीएम बना. पूर्व की सरकारों में आतंकी हमले पर रोना रोया जाता था और नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में घर में घुस कर शहीदों के बलिदान का बदला लिया जाता है.
एनडीए सरकार ने सभी का किया विकास : रामविलास
लोजपा सुप्रीमो व खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि मोदी शासन में गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, गैस चूल्हा, आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का इलाज सहित कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गयीं. उन्होंने राजद नेताओं पर तंज कसते कहा कि चोरी कर खुद जेल में हैं व समाज को ऊंच नीच व आरक्षण के मसले पर बांट उल्लू सीधा करने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




