ePaper

सहरसा :पांच साल में देश को काफी क्षति हुई : शरद

Updated at : 05 Apr 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा :पांच साल में देश को काफी क्षति हुई : शरद

सहरसा : जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को महागठबंधन के प्रत्याशी शरद यादव ने संवाददाताओं से बात की. उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के शासन काल में देश को बड़ी क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से देश में पांच करोड़ लोग बेरोजगार हो गये. न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम […]

विज्ञापन
सहरसा : जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को महागठबंधन के प्रत्याशी शरद यादव ने संवाददाताओं से बात की. उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के शासन काल में देश को बड़ी क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से देश में पांच करोड़ लोग बेरोजगार हो गये. न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम कीमत में किसान अपने उत्पाद को बेचने को विवश हुए. उन्होंने कहा कि कालाधन लाने की बात करते रहे, लेकिन अब पूरे देश में लोगों को भाजपा मुद्दा से हटाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है.
मताधिकार भी अब खतरे में आ गया है. भाजपा में अटल-आडवाणी की जोड़ी नहीं रही. नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह की जोड़ी देश को बर्बाद करने में लगी है. उन्होंने कहा कि पुलवामा में 42 सैनिकों की हुई शहादत आंतरिक सुरक्षा ध्वस्त होने के कारण हुई है, जो भाजपा की ही देन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन