24 घंटे नहीं, अब 16 घंटे ही मिलेगी एंबुलेंस सेवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सहरसा : 20 मार्च से जिले के सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक में मरीजों को 24 घंटे के बदले 16 घंटे ही एंबुलेंस की सेवा मिल पायेगी. यह निर्णय सोमवार को सदर अस्पताल में बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ इंटक के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के एंबुलेंस चालकों […]
विज्ञापन
सहरसा : 20 मार्च से जिले के सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक में मरीजों को 24 घंटे के बदले 16 घंटे ही एंबुलेंस की सेवा मिल पायेगी. यह निर्णय सोमवार को सदर अस्पताल में बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ इंटक के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के एंबुलेंस चालकों व इएमटी की मौजूदगी में लिया गया.
सर्वसम्मति से 12 घंटे की ड्यूटी के बदले कंपनी द्वारा 12 घंटे का भुगतान नहीं किये जाने पर 20 मार्च से आठ घंटे ही कर्तव्य पर मौजूद रहने का निर्णय लिया गया. यानि मात्र दो शिफ्ट सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे व रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक ही कर्मी मौजूद रहेंगे. जिसके कारण मरीजों को 16 घंटे ही सुविधा मिल पायेगी.
जिला सचिव दिलीप कुमार ने कंपनी पर आरोप लगाते कहा कि सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से मासिक वेतन वृद्वि, 12 घंटे ड्यूटी करने पर अतिरिक्त भुगतान, भविष्य निधि मद में राशि जमा करने की मांग की गयी थी. लेकिन 17 माह बाद भी कंपनी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. मीडिया प्रभारी नवीन कुमार नयन ने कहा कि आठ से नौ हजार मासिक पर कंपनी चार घंटा अधिक कार्य लेकर सभी को ठगने का कार्य कर रही है.
उन्होंने कहा कि बीते छह फरवरी को तत्कालीन कार्यपालक निर्देशक, पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एवं बिहार राज्य कर्मचारी संघ इंटक के वरीय सदस्य के बीच वार्ता हुई थी. जिसमें आठ घंटे के बाद के ड्यूटी का अतिरिक्त भुगतान, कर्मियों का ससमय मासिक वेतन भुगतान, मासिक वेतन से भविष्य निधि मद में काटी गयी राशि को संबंधित कोष में जमा करने, साप्ताहिक व अन्य अवकाश के दिन किये गये कार्य का अतिरिक्त भुगतान पर सहमति बनी थी लेकिन कंपनी द्वारा डेढ़ माह बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










