बिहार : सहरसा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 2.40 लाख लूटे

Updated at : 09 Jan 2019 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सहरसा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 2.40 लाख लूटे

सहरसा : बिहारमें सहरसा के सत्तरकटैया में सहरसा-लोकहा पथ पर मेनहा एवं खोनहा के बीच ईंट भट्ठा के सामने हथियार बंद अपराधियों ने बुधवार को लूट की घटना को अंजाम दिया. बेगूसराय जिला निवासी माइक्रोफाइनेंस कंपनी (एल एंड टी) के कर्मी सुजीत कुमार बिजलपुर से सहरसा से जा रहा था. मेनहा-खोनहा के बीच ईंट भट्ठा […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहारमें सहरसा के सत्तरकटैया में सहरसा-लोकहा पथ पर मेनहा एवं खोनहा के बीच ईंट भट्ठा के सामने हथियार बंद अपराधियों ने बुधवार को लूट की घटना को अंजाम दिया. बेगूसराय जिला निवासी माइक्रोफाइनेंस कंपनी (एल एंड टी) के कर्मी सुजीत कुमार बिजलपुर से सहरसा से जा रहा था. मेनहा-खोनहा के बीच ईंट भट्ठा के पास जैसे ही पहुंचा, दो बिना नंबर की बाइक पर सवार पांच-छह अपराधी हथियार से लैस होकर पूर्व से घात लगाये खड़े थे.

उनलोगों ने कंपनी के कर्मी को घेर लिया और हवाई फायरिंग कर जान मारने की धमकी देते हुए हथियार सटाकर 2 लाख 40 हजार नकदी सहित अन्य सामान छीन लिया. इसके बाद अपराधी भागने में सफल रहे. घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा बिहरा पुलिस को दी गयी. दो घंटे के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की. समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन