लोजद के शिष्टमंडल ने लिया संतपुर का जायजा

सत्तरकटैया : लोजद के शिष्टमंडल ने गुरुवार को संतपुर गांव का दौरा किया. शिष्टमंडल में शामिल रितेश रंजन, प्रवीण आनंद, जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, पूर्व जिला पार्षद निर्मल ठाकुर, शैलेंद्र कुमार ने मृतक मनीष कुमार सौरभ के परिजनों को मिलकर सांत्वना दिया. शिष्टमंडल ने कैंप में मौजूद मेडिकल टीम से वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी ली. […]
सत्तरकटैया : लोजद के शिष्टमंडल ने गुरुवार को संतपुर गांव का दौरा किया. शिष्टमंडल में शामिल रितेश रंजन, प्रवीण आनंद, जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, पूर्व जिला पार्षद निर्मल ठाकुर, शैलेंद्र कुमार ने मृतक मनीष कुमार सौरभ के परिजनों को मिलकर सांत्वना दिया. शिष्टमंडल ने कैंप में मौजूद मेडिकल टीम से वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी ली. पूर्व मुखिया अरविंद यादव ने बताया कि दो माह के दौरान 15 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग बीमार चल रहे हैं. जिसका इलाज चल रहा है. इस गांव में प्रत्येक घर के लोगों का ब्लड जांच व पानी की जांच की आवश्यकता है. जो नहीं हो रहा है. शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




