दो पक्षों में गोलीबारी युवक की गयी जान

सहरसा : जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक युवक को गोली लगने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कांप निवासी संतोष यादव व रवेन यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में संतोष […]
सहरसा : जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक युवक को गोली लगने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कांप निवासी संतोष यादव व रवेन यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में संतोष यादव द्वारा चलायी गयी गोली मधेपुरा जिले के खोपैती गांव निवासी देबो यादव के पुत्र नीरज कुमार के सीने में लगी. उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सौरबाजार पीएचसी पहुंचाया गया.
जहां चिकित्सक ने जख्मी की गंभीर हालत देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने शहर के गांधीपथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से सोमवार की अहले सुबह उसे पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां सौरबाजार थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




