कपड़ा व्यवसायी को जान मारने की धमकी, मांगी रंगदारी
Updated at : 17 Mar 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के कपड़ा पट्टी की घटना बोले पीड़ित, भूमाफिया दे रहे हैं जबरन जमीन कब्जा करने की धमकी सहरसा : शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के कपड़ा पट्टी स्थित साजन वस्त्रालय के मालिक सज्जन कुमार को रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी मिली है. घटना के बाद व्यवसायी का पूरा परिवार […]
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के कपड़ा पट्टी की घटना
बोले पीड़ित, भूमाफिया दे रहे हैं जबरन जमीन कब्जा करने की धमकी
सहरसा : शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के कपड़ा पट्टी स्थित साजन वस्त्रालय के मालिक सज्जन कुमार को रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी मिली है. घटना के बाद व्यवसायी का पूरा परिवार सहमा हुआ है. इस बाबत पीड़ित व्यवसायी ने दिये बयान में बताया कि घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दे दी गयी है. वीडियो फुटेज में व्यवसायी ने बताया कि वह अपने दुकान पर सामान्य दिनों की तरह बैठे हुए थे. इस बीच बटराहा निवासी राहुल कुमार व संजय झा सहित पांच अन्य लोग पहुंच अभद्र भाषा का प्रयोग करते रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी.
दो दिन पूर्व भी राहुल अकेले उनके दुकान पर आकर कहा कि उसके बटराहा स्थित पुराने भूखंड की मापी कुछ लोगों द्वारा की जा रही है. जिसमें आकर देख लीजिए. पीड़ित ने बताया कि उक्त जमीन की खरीदारी उनलोगों द्वारा लगभग 45 वर्ष पूर्व की गयी थी. जिसके बाद जमीन पर घेराबंदी कर मकान का निर्माण भी वर्षों पूर्व कराया गया था. उन्होंने बताया कि उक्त लोगों द्वारा रंगदारी नहीं देने के एवज में जमीन पर कब्जा करने की धमकी भी दी गयी है. पीड़ित कपड़ा व्यवसायी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस बाबत थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है. घटना के बाद से शहर की प्रमुख कपड़ा मंडी में अपराधियों की आवाजाही की चर्चा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




