बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

Updated at : 16 Mar 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

सहरसा : सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के भरौली के समीपगुरुवार की देर रात बाइक सवार छह अपराधियों ने दिघिया निवासी मंजेश राम को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घायल मंजेश को आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. परिजनों ने उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती […]

विज्ञापन

सहरसा : सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के भरौली के समीपगुरुवार की देर रात बाइक सवार छह अपराधियों ने दिघिया निवासी मंजेश राम को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घायल मंजेश को आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. परिजनों ने उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. लेकिन, यहा से भी उसे पटना रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सोनबरसा कचहरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा सदल बल घटना स्थल व अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली.

घायल मंजेश के मामा भगवानपुर सोनबरसा कचहरी निवासी नरेश राम ने बताया कि वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने भगिना मंजेश के साथ दिघिया जाने के लिए निकला. भरौली के समीप चार बाइक सवार छह अपराधियों ने आगे से घेर लिया और लूटपाट शुरू करने लगे. अपराधियों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 15 सौ रुपये भी थे. उसके बाद मंजेश से बाइक की चाबी मांगी. विरोध करने पर गोली मार दी. घायल राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के इंटरमीडिएट का छात्र है. चिकित्सक के अनुसार, जख्मी की हालात गंभीर है. थानाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. अपराधियों की शिनाख्त की जा रही हैं. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन