बिहार : झांसी की रानी से चर्चित हुई उल्का, सांवली सूरत की वजह से हुई थी खारिज, अब काबिलियत पर सम्मानित

Updated at : 13 Mar 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : झांसी की रानी से चर्चित हुई उल्का, सांवली सूरत की वजह से हुई थी खारिज, अब काबिलियत पर सम्मानित

II कुमार आशीष II सहरसा : छोटे पर्दे पर प्रसारित झांसी की रानी धारावाहिक में मनु की यादगार भूमिका से पहचान बना चुकी अभिनेत्री उल्का गुप्ता को बीते दिनों मुंबई में आयोजित रोडास ट्रस्ट के एक समारोह में वुमेन एचीवर्स अवार्ड से प्रसिद्ध अधिवक्ता सह महिला कार्यकर्ता आभा सिंह के हाथों सम्मानित होने का मौका […]

विज्ञापन
II कुमार आशीष II
सहरसा : छोटे पर्दे पर प्रसारित झांसी की रानी धारावाहिक में मनु की यादगार भूमिका से पहचान बना चुकी अभिनेत्री उल्का गुप्ता को बीते दिनों मुंबई में आयोजित रोडास ट्रस्ट के एक समारोह में वुमेन एचीवर्स अवार्ड से प्रसिद्ध अधिवक्ता सह महिला कार्यकर्ता आभा सिंह के हाथों सम्मानित होने का मौका मिला है.
चांदनी चौक निवासी अभिनेता गगन गुप्ता की पुत्री उल्का को सम्मान मिलने से पैतृक घर में जश्न का माहौल है. ज्ञात हो कि उल्का गुप्ता का जन्म 12 अप्रैल, 1997 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता गगन गुप्ता थियेटर आर्टिस्ट, जबकि बहन गोया गुप्ता भी एक्ट्रेस हैं. गोया ने साल 2012 में सीरियल ‘लाखों में एक’ में काम किया है.
बता दें कि उल्का की पढ़ाई मुंबई के रुस्तमजी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है. शुरुआती दौर में फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष की बाबत उल्का गुप्ता कहती है कि पहले ऑडिशन में मेरे पिता और मैं रोजाना जाया करते थे. हर बार निर्माताओं से सुनने को मिलता कि उन्हें सही लड़की की तलाश है. मुझे सिर्फ मेरे सांवले रंग की वजह से कई बार खारिज कर दिया गया था. मैं निराश हो जाती थी.
अवार्ड समारोह को संबोधित करते उल्का बताती है कि बिहार के छोटे जिले सहरसा से अभिनय करने मुंबई पहुंचे पिता गगन गुप्ता की प्रेरणा से कामयाबी मिल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन