अब सदर अस्पताल में नि:शक्त बच्चों का होगा संपूर्ण इलाज
Updated at : 22 Nov 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा सहित बिहार के चार जिलों में होगा डीइआइसी निर्माण सहरसा : स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला एक कदम आगे बढ़ा रही है. जल्द ही सदर अस्पताल परिसर में नि:शक्त बच्चों के लिये सरकार के महत्वाकांक्षी योजना डीइआइसी का निर्माण होगा. सहरसा सहित बिहार के चार जिले भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर में निर्माण कार्य को हरी झंडी […]
विज्ञापन
सहरसा सहित बिहार के चार जिलों में होगा डीइआइसी निर्माण
सहरसा : स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला एक कदम आगे बढ़ा रही है. जल्द ही सदर अस्पताल परिसर में नि:शक्त बच्चों के लिये सरकार के महत्वाकांक्षी योजना डीइआइसी का निर्माण होगा. सहरसा सहित बिहार के चार जिले भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर में निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी गयी है. आरबीएसके कार्यक्रम के तहत इसका निर्माण किया जायेगा. सदर अस्पताल परिसर स्थित एसएनसीयू के पीछे संवेदक बमबम सिंह द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है. बीएमएसाइएल के कंस्लटेंट सायन चक्रवती ने बताया कि संवेदक को नौ माह में 99 लाख 35 हजार की लागत से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश विभाग द्वारा दी गयी है.
बच्चों का होगा संपूर्ण इलाज : डीइआइसी में नवजात से लेकर पांच साल तक के बच्चे जो किसी भी तरह से नि:शक्त है का इलाज चिकित्सक के द्वारा एक जगह की जायेगी. जानकारी के अनुसार ऐसे बच्चे जिसे सुनने, देखने, बोलने व चलने में परेशानी हो रही है और किसी तरह की सायको का समस्या है तो संबंधित चिकित्सक उसका इलाज करेंगे. बच्चों को देखते हुए इसका निर्माण एसएनसीयू के बगल में ही किया गया है ताकि जन्म लेने के बाद यदि किसी तरह की समस्या आती है तो बच्चे को अस्पताल से बाहर नही जाना पड़े. संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.
परेशानी से मिलेगी मुक्ति : इसके निर्माण से लोगों को कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. वर्तमान में जन्म के बाद उसके सुनने, बोलने व अन्य जांच की व्यवस्था नही है. लोगों को कुछ वर्ष बाद बच्चें की परेशानी समझ में आती थी. जिसके बाद महानगर की ओर रूख करना पड़ता था. जिससे लोगों को आथिर्क व मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




