21 बोतल शराब के साथ महिला को पकड़ा

सहरसा : उत्पाद विभाग ने गुप्त सुचना के आधार पर शहर के हटियागाछी में छापेमारी कर एक महिला को झोला में लेकर जा रहे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद विभाग के पुअनि प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि सुचना मिली कि गुड़िया देवी नाम की महिला शराब का कारोबार करती है. सूचना पर छापेमारी […]
सहरसा : उत्पाद विभाग ने गुप्त सुचना के आधार पर शहर के हटियागाछी में छापेमारी कर एक महिला को झोला में लेकर जा रहे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद विभाग के पुअनि प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि सुचना मिली कि गुड़िया देवी नाम की महिला शराब का कारोबार करती है.
सूचना पर छापेमारी की गयी तो वह अपने घर से झोला में शराब लेकर घर के बगल के एक गली की तरफ जा रही थी. पुलिस को देख वह भागने का प्रयास किया, जिसे महिला जवानों के सहयोग से पकड़ कर तलाशी ली गयी तो रॉयल स्टेज ब्रांड का 180 एमएल का 21 बोतल शराब बरामद किया गया. जिसे गिरफ्तार कर लया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में महिला ने कई कारोबारियों का नाम बताया है. जिसपर नजर रखी जा रही है.
जल्द ही अन्य कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुअनि श्री सिंह ने बताया कि शराब कारोबारी व नशेड़ियों पर नजर रखी जा रही है. आम लोग भी सुचना दे सकते है. सुचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा. महिला के गिरफ्तार होने की सुचना आग की तरह शहर में फैल गयी. लोग एक दूसरे से मामले की जानकारी लेते रहे. वही महिला को देखने के लिये लोगों की भीड़ जुट गयी. छापेमारी में उत्पाद विभाग के अधिकारी, सैप जवान व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




