चोर गिरोह की सरगना सीमिया खातून गिरफ्तार

बनमनखी : पुलिस ने चोर गिरोह की सरगना महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम सीमा उर्फ सीमिया खातून है जो खुश्कीबाग कटिहार मोड़ की निवासी बतायी जाती है. हालांकि वह अपने को वैशाली जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर गांव की स्थायी निवासी बता रही है. उसकी […]
बनमनखी : पुलिस ने चोर गिरोह की सरगना महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम सीमा उर्फ सीमिया खातून है जो खुश्कीबाग कटिहार मोड़ की निवासी बतायी जाती है. हालांकि वह अपने को वैशाली जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर गांव की स्थायी निवासी बता रही है. उसकी गिरफ्तारी एक दुकान में चोरी करने के दौरान हुई है. उसके अन्य शागिर्द फरार होने में सफल रहे. गिरफ्तार महिला अपने आधा दर्जन पुरुष साथियों के साथ चोरी करने आयी थी.
गौरतलब है कि सीमिया खातून को पूर्णिया पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी. हाल में जिला मुख्यालय में हुई कई चोरी की घटना में सीमिया खातून की संलिप्तता बतायी जाती है. सीमिया खातून के बाबत 24 अक्तूबर को प्रभात खबर में विस्तार से खबर प्रकाशित की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




