अनशनकारी महिला ने बताया जान को खतरा

सहरसा : अपने घर जमीन से बेदखल कर दिये जाने के कारण न्याय की आस लिए पिछले 9 नवंबर से आमरन अनशन पर बैठी सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र की बैजनाथपुर की राधा देवी को अभी तक जिले के अधिकारियों से भी कोई न्याय नहीं मिल पाया है. अपने घर जमीन से बेदखल पीड़िता राधा देवी न्याय […]
सहरसा : अपने घर जमीन से बेदखल कर दिये जाने के कारण न्याय की आस लिए पिछले 9 नवंबर से आमरन अनशन पर बैठी सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र की बैजनाथपुर की राधा देवी को अभी तक जिले के अधिकारियों से भी कोई न्याय नहीं मिल पाया है. अपने घर जमीन से बेदखल पीड़िता राधा देवी न्याय की खातिर हाकिम से लेकर थाना पुलिस के यहां चक्कर काटते काटते थक चुकी है. लेकिन उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई हो पायी है. समाहरणालय के सामने दो दिनों तक अनशन के बाद पीड़िता को सदर एसडीओ के आदेश पर समाहरणालय से अनशन स्थल स्टेडियम के पास भेज दिया गया. एक मजिस्ट्रेट सागर प्रसाद को अनशन स्थल पर तैनात किया गया है.
पीड़िता ने सुरक्षा नहीं होने से अपने जान पर खतरा होने की आशंका व्यक्त की है. कहा कि विरोधी लोग काफी दबंग प्रवृत्ति के लोग है. राधा देवी ने बताया कि उनके ही गोतिया जो काफी दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं. उन्हें और उनके परिवार को उनके ही जमीन व घर को जबरन हड़प बेदखल कर दिया है. संजय पोद्दार सदानंद पोद्दार, पवन पोद्दार, राजकिशोर पोद्दार सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए घर को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सदर एसडीओ व सौरबाजार सीओ ने अनशनकारी के शिकायत पर स्थलीय जांच के लिए पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




