सहरसा में पुलिस व प्रशासन की तत्परता से बाल विवाह होने से बचा

Updated at : 11 Nov 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा में पुलिस व प्रशासन की तत्परता से बाल विवाह होने से बचा

सत्तरकटैया(सहरसा) : गुरुवार की रात पटोरी गांव में पुलिस एवं प्रशासन की तत्परता से बाल विवाह होने से बच गया. कन्या मध्य विद्यालय सेवाश्रम पटोरी में वर्ग आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की शादी एक नाबालिग लड़के से होना तय हुआ था. इस बात की जानकारी बालिका महिला शिक्षण केंद्र को मिली. केंद्र के […]

विज्ञापन

सत्तरकटैया(सहरसा) : गुरुवार की रात पटोरी गांव में पुलिस एवं प्रशासन की तत्परता से बाल विवाह होने से बच गया. कन्या मध्य विद्यालय सेवाश्रम पटोरी में वर्ग आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की शादी एक नाबालिग लड़के से होना तय हुआ था. इस बात की जानकारी बालिका महिला शिक्षण केंद्र को मिली. केंद्र के संचालक अंगद महतो ने बाल विवाह रोकने के लिए बिहरा थानाध्यक्ष, बीडीओ व सदर एसडीओ को सूचना दी.

मौके पर बीडीओ पवन ठाकुर व थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया. लड़के को थाने लाने के बाद पूर्व प्रमुख विनोद कुमार, मुखिया सुरेश चौधरी, नाथो सिंह, सिकंदर चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने थाना पहुंच कर लड़का व लड़की पक्ष से यह एकरारनामा करवाया कि बालिग होने के बाद दोनों की शादी करायी जायेगी. इस एग्रीमेंट के साथ गिरफ्तार किये गये लड़के को मुक्त किया गया. हालांकि विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि लड़के के घर पर ही लड़की को बुलाकर शादी रचा दी गयी है. जब पुलिस को जानकारी हुई, तो लड़की का सिंदूर धुलवा दिया गया.

कन्या म वि सेवाश्रम पटोरी में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है लड़की
एक नाबालिग लड़के से तय हुई थी शादी
लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोनों पक्षों की ओर से इकरारनामा होने के बाद लड़के को किया गया मुक्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन