31 मार्च तक शहर की सभी जर्जर सड़कें नजर आयेंगी बदली-बदली

Updated at : 10 Nov 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
31 मार्च तक शहर की सभी जर्जर सड़कें नजर आयेंगी बदली-बदली

सहरसा : गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय रेनबो रिसोर्ट में राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव का चाय चौपाल कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को बुके व माला पहनाकर पार्टी की ओर से स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष सहित […]

विज्ञापन

सहरसा : गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय रेनबो रिसोर्ट में राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव का चाय चौपाल कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को बुके व माला पहनाकर पार्टी की ओर से स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने शहर में जल जमाव की समस्या के स्थायी निदान के लिए नाला निर्माण सहित सभी जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार व सड़कों के चौड़ीकरण की मांग को प्रमुखता के साथ रखा गया.

रेलवे ओवरब्रिज एवं एम्स निर्माण की मांग रखी. मंत्री ने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद सभी समस्याओं के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया. कहा, मार्च 2018 तक शहर की सभी जर्जर सड़कों की सूरत एकदम बदली-बदली नजर आयेगी. भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू, विधान पार्षद नूतन सिंह, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रामनरेश सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती झा, पूर्व जिलाध्यक्ष शालिग्राम देव, जिला महामंत्री दिवाकर सिंह, रामसुंदर साहा, हीरेंद्र मिश्र हीरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय वशिष्ठ, जिला प्रवक्ता अंजन मिश्र, अनोज कुमार बबन,

मीडिया प्रभारी शिव भूषण सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक वर्धन, मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, विजय कुमार विमल, लोजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष झा, रालोसपा जिलाध्यक्ष चंदन कुमार बागची सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन