उपभोक्ताओं को लग रहा लो वोल्टेज का ''झटका''

सहरसा : आसमान से गिरे, खजूर में अटके. कुछ ऐसी ही स्थिति बिजली उपभोक्ताओं के साथ है. प्रमंडलीय मुख्यालय में बिजली की बढ़ती मांग और घटती सप्लाई ने लोगों की नाक में दम कर दिया है. पहले बिजली बोर्ड के जमाने में कम आपूर्ति व लगातार हो रही कटौती से परेशान थे. विभाग के निजीकरण […]
सहरसा : आसमान से गिरे, खजूर में अटके. कुछ ऐसी ही स्थिति बिजली उपभोक्ताओं के साथ है. प्रमंडलीय मुख्यालय में बिजली की बढ़ती मांग और घटती सप्लाई ने लोगों की नाक में दम कर दिया है. पहले बिजली बोर्ड के जमाने में कम आपूर्ति व लगातार हो रही कटौती से परेशान थे. विभाग के निजीकरण के बाद उससे किसी तरह निजात मिली तो लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गयी है. वोल्टेज इतना कम आ रहा है कि घरों में बिजली के उपकरण और पानी की मोटर तक नहीं चल पा रहे हैं.
गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या पानी की हो रही है. कृष्णा नगर, लक्ष्मीनाथ नगर, शिक्षक कॉलोनी सहित शहर के कई इलाके हैं. जहां पिछले कई महीने से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. कॉलोनी वाले इसको लेकर विभाग में लिखित शिकायत के अलावा नार्थ बिहार पावर के कंट्रोल रूम और सरकार के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं. इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है. कृष्णा नगर निवासी रंधीर सिंह ने बताया कि जब से गर्मी शुरू हुई है तब से लो वोल्टेज की समस्या चल रही है.
इसको लेकर वह जेई, एसडीओ और लाइनमैन तक से शिकायत दर्ज करा चुके हैं. उसके बाद भी लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. विभाग के अधिकारी इसके लिए ट्रांसफॉर्मर और उपकेंद्रों पर ओवरलोड की समस्या को मुख्य वजह बता रहे हैं. उनके मुताबिक गर्मी के मौसम में आम दिनों की तुलना में डेढ़ से दो गुना डिमांड बढ़ जाती है. शहर में करीब पचास प्रतिशत ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड है. लक्ष्मीनाथ नगर निवासी अमरजी ने बताया कि मोटर चलाने के लिए रात एक बजे तक इंतजार करना पड़ता है. जब वोल्टेज थोड़ा सही होता है तब मोटर चल पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




