रक्तदान करने वाले युवाओं को मिलेगा प्रमाण-पत्र

Updated at : 07 Nov 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
रक्तदान करने वाले युवाओं को मिलेगा प्रमाण-पत्र

सहरसा : सोमवार को आजाद युवा विचार मंच के कोर कमेटी की अहम बैठक मंच के अमित आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. स्थानीय आईडीबीआई बैंक परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संगठन द्वारा रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रमाण पत्र वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही […]

विज्ञापन

सहरसा : सोमवार को आजाद युवा विचार मंच के कोर कमेटी की अहम बैठक मंच के अमित आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. स्थानीय आईडीबीआई बैंक परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संगठन द्वारा रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रमाण पत्र वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गयी.

बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए संगठन की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की बात कही गयी. बताया कि आगामी बैठक में संगठन के मुख्य संरक्षक रमण झा, दीपनारायण ठाकुर, विवेक विशाल, शैलेश झा, धनंजय झा, मुखिया पीयूष रंजन, खेलन झा की उपस्थिति में संगठन की नयी कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित किया जायेगा. कहा कि संगठन की देखभाल तब तक अमित आनंद की देख रेख मे संचालित होती रहेगी. बैठक मे शैलेश झा, मृत्युंजय झा, अंशु झा, आनंद झा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन