डॉक्टर को दिखाने के बहाने महिला को ले भागा युवक

Updated at : 04 Oct 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर को दिखाने के बहाने महिला को ले भागा युवक

सिमरी बख्तियारपुर : अनुमंडलीय अस्पताल से एक विवाहित को मोटर साइकिल सवार के लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला की बड़ी बहन खोजबीन करने लगी तो हल्ला होने पर लोग जमा हुए और थाने को सूचना दी. थानाध्यक्ष आर के सिंह को महिला ने जो बात बतायी वह दिलचस्प है. […]

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : अनुमंडलीय अस्पताल से एक विवाहित को मोटर साइकिल सवार के लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला की बड़ी बहन खोजबीन करने लगी तो हल्ला होने पर लोग जमा हुए और थाने को सूचना दी. थानाध्यक्ष आर के सिंह को महिला ने जो बात बतायी वह दिलचस्प है.

गायब हुई विवाहित महिला की भतीजी है. पुलिस को महिला मनिकिया देवी ने बताया कि हम अपनी भतीजी शर्मिला कुमारी एवं अपने भाभी एवं एक और महिला के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन उतरी. उस समय मेरे साथ मेरी भाभी थी, उसे जोरदार उलटी होने लगी. इसी समय एक लड़का आया एवं बोला कि इनको हम अस्पताल पहुंचा देते हैं. अस्पताल ले जाने में भाभी एवं मेरी भतीजी को मोटर साइकिल पर बैठा कर अस्पताल लेकर आया. तब तक हम एक और महिला के साथ अस्पताल पहुंचे. वह मोटरसाइकिल वाला लड़का मेरी भतीजी को बैठा कर ले जाने लगा.

मैंने कहा कि मेरी भतीजी को कहां लेकर जा रहा है. युवक ने बताया कि पेसेंट के लिए डॉक्टर ने दवा लिखी है, हम तुरंत दवा लेकर आ रहे हैं. तब तक आप लोग पेसेंट के पास रहिये. जब एक घंटे तक वापस नहीं आया तो हमने स्टेशन तक खोजा. लेकिन कहीं नहीं मिला. महिला मनिकिया देवी का ससुराल खगड़िया जिले में है. मेरा मायका सलखुआ थाना का बसाहि गांव है. मेरी भतीजी शर्मिला कुमारी विगत तीन महीने से मेरे यहां ही रहती थी. जिसका इलाज किया जा रहा था. उसी भतीजी को हम घर पहुंचाने जा रहे थे. महिला ने बताया कि उक्त भतीजी को शादी लगभग छह महीने पूर्व ही सलखुआ के रेठी गांव में की गयी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन