मंत्रोच्चार से गूंजे गांव-शहर

Updated at : 29 Sep 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्रोच्चार से गूंजे गांव-शहर

शारदीय नवरात्र. पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर में लगा मेला नवमी व दशमी को शहर में लगा रहता है मेला शहर के सभी पूजा पंडालों में बढ़ी चहल पहल दशहरा के दिन एमएलटी कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन सहरसा : गुरुवार को महागौरी की पूजा के साथ ही शहर के सभी पूजा […]

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र. पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर में लगा मेला

नवमी व दशमी को शहर में लगा रहता है मेला
शहर के सभी पूजा पंडालों में बढ़ी चहल पहल
दशहरा के दिन एमएलटी कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन
सहरसा : गुरुवार को महागौरी की पूजा के साथ ही शहर के सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. सुबह से ही पूजा पंडालों में भीड़ लगनी शुरू हो गयी. बीते कुछ दिनों से बाजार में छायी वीरानी भी सप्तमी के बाद से छंटने लगी. लोगों की ज्यादा भीड़ कपड़ों के दुकानों पर देखने को मिली. लिहाजा पूजा व हवन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ ज्यादा देखने को मिली. भगवती को चढ़ाये जाने वाले खोइछा में उपयोग होने वाली सामग्रियों की बिक्री के लिए पूजा स्थलों के पास दर्जनों की संख्या में दुकानें सज गयी हैं. सालूक के टुकड़े, दूब, हल्दी, अरवा चावल, प्रसाद, द्रव्य की पोटली बनाने में महिलाएं अभी से ही व्यस्त हैं.
महाअष्टमी को महिलाएं भगवती को खोइछा चढ़ाने मंदिर पहुंची. इधर सभी पूजा स्थलों पर श्रद्धा सहित दुर्गा सप्तशती का पाठ होता रहा. नये वस्त्रों की खरीदारी करने निकले लोगों से बाजार में चहल-पहल बनी रही. अहले सुबह से देर रात तक हर तरफ पूजा की ही धूम मची है. आकर्षक लाइट व बड़े पंडालों में सजी माता की प्रतिमाओं की सुंदरता देखते ही बन रही है. सभी पूजा पंडालों में बड़े ही आकर्षक तरीके से बनायी गयी प्रतिमा को सजाया गया है. महाअष्टमी को लेकर घर-घर में कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया.
लग गया मेला: अष्टमी से शुरू हुआ मेला दशवीं तक शहर में लगा रहेगा. सभी पूजा पंडालों के पास मिठाई व खिलौने की दुकानों के अलावा घरेलू सामान की दुकान सजी हुई है. बच्चे चाट व पकौड़े का जम कर मजा ले रहे हैं. महिलाएं शृंगार की दुकान पर खरीदारी करती नजर आयी. शनिवार को एमएलटी कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन