मौसम की बारिश बनी मुसीबत जलजमाव व उमस बरकरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jul 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

नप की खुली पोल. पूरानी जेल रोड में नाला पर अतिक्रमण शनिवार की सुबह करीब दो घंटे तक जोरदार बारिश ने शहर को जलमग्न तो कर दिया लेकिन बारिश समाप्त होने के बाद उमस भरी गरमी व कई जगहों पर जलजमाव से लोग परेशान रहे. सहरसा : शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर में […]
विज्ञापन
नप की खुली पोल. पूरानी जेल रोड में नाला पर अतिक्रमण
शनिवार की सुबह करीब दो घंटे तक जोरदार बारिश ने शहर को जलमग्न तो कर दिया लेकिन बारिश समाप्त होने के बाद उमस भरी गरमी व कई जगहों पर जलजमाव से लोग परेशान रहे.
सहरसा : शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर में जलजमाव ने नगर परिषद प्रशासन की पोल खोल कर रख दी हैं. बारिश के कारण लोग काफी खुश तो दिखाई दिए, लेकिन जैसे ही बारिश रुकी तभी अचानक बढ़ी गरमी ने फिर से जनजीवन प्रभावित कर दिया है. ऐसा पहली बार है जब इस तरह से जुलाई माह में कम बारिश होने से उमस भरी गरमी ने लोगों को परेशान कर दिया है. कुदरत के इस बदलाव को देख कर ग्रामीण इलाके के लोग हैरान हैं, क्योंकि शहर में झमाझम बरसी बारिश ने शहर को तो जलमग्न कर दिया है, लेकिन ग्रामीण इलाके में जरूरत के अनुसार बारिश नहीं होने से गरमी से लोग परेशान हैं.
गंगजला चौक पर स्थिति नारकीय: बारिश के बाद गंगजला ढाला से पूरब की स्थिति नारकीय बन गयी है. सड़क पूरी तरह जर्जर होने की वजह से वाहन के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. इधर नगरपालिका चौक से पंचवटी तक का रास्ता भी राहगीरों के लिए दुरुह साबित होने लगा है. रोजाना दर्जनों लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं. इसके अलावा बस स्टैंड की हालत बदहाल हो गयी है. कमोबेश मुख्य मार्गों के अलावा मोहल्ले में भी बरसात ने जलजमाव से परेशानी उत्पन्न कर दी है.
मोहल्ले की सड़कों पर बन गये हैं कई गड्ढे
कच्चे नाले की है आवश्यकता
शहर के डीबी रोड से मारुफगंज तक कच्चा नाला बनाये जाने की आवश्यकता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्रेनेज निर्माण से पूर्व इस भाग में कच्चा नाला निर्माण होने से वार्ड नंबर 10, 20, 21, 22,23,24,25,26,27 में होने वाले जलजमाव से लोगों को मुक्ति मिलेगी. वार्ड नंबर 27 के पार्षद गौरव कुमार ने बताया कि पुरानी जेल के समीप नाला के उपर बने अतिक्रमण को खाली कराने के बाद जलनिकासी की व्यवस्था सुलभ हो जायेगी.
नहीं हटा अतिक्रमण
पुरानी जेल से आगे पुलिया के समीप हुए अतिक्रमण को अभी तक खाली नहीं कराया गया है. इस वजह से आसपास के सभी मोहल्ले में जलनिकासी बंद हो गयी है. ज्ञात हो कि जलनिकासी की जगह पर स्थानीय संदीप गुप्ता द्वारा दीवार खड़ी कर व्यवस्था को अवरुद्ध कर दी गयी है. स्थानीय लोगों द्वारा इस बाबत सदर एसडीओ को आवेदन भी दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




